फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha artist priyanka sahani shows PM Modi journey of seven decades on almonds

PM Modi Birthday: ओडिशा की कलाकार ने बादाम पर दिखाया पीएम मोदी का सात दशकों का सफर, आप भी देखिए यह शानदार कृति

Sun, 18 Sep 2022 09:29 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, भुवनेश्वर
एएनआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 09:29 PM IST
सार

कलाकार प्रियंका साहनी ने कहा कि मैंने शनिवार को उनके 72वें जन्मदिन पर गुजरात से नई दिल्ली तक की उनकी जीवन यात्रा के सात दशकों को दर्शाने वाले बादाम पर पीएम मोदी का लघु चित्र बनाया है। 

विज्ञापन
Odisha artist priyanka sahani shows PM Modi journey of seven decades on almonds
कलाकार ने बादामों पर दिखा दिया पीएम मोदी का सफर - फोटो : Twitter/Priyanka Sahani

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी का 72वां जन्मदिन शनिवार को देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं केरल की एक कलाकार ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक की उनकी सात दशकों की जीवन यात्रा को प्रदर्शित करते हुए बादामों पर उनके चित्र बनाए हैं। कलाकार का नाम प्रियंका साहनी है।

विज्ञापन


बादामों पर दिखा दिए पीएम मोदी के सात दशक
एएनआई से बात करते हुए भुवनेश्वर की कलाकार साहनी ने कहा कि देश भर में, लोग पीएम मोदी को उनके 72 वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। भारत के राष्ट्रपति और ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। मैंने पीएम का एक लघु चित्र बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने शनिवार को उनके 72वें जन्मदिन पर गुजरात से नई दिल्ली तक की उनकी जीवन यात्रा के सात दशकों को दर्शाने वाले बादाम पर पीएम मोदी का लघु चित्र बनाया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी दुनिया में सबसे शक्तिशाली नेता
अपनी कला के बारे में बताते हुए साहनी ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले सात बादामों का उपयोग करके एक भारतीय नक्शा बनाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बादाम गुजरात से नई दिल्ली तक पीएम मोदी की दस साल की जीवन यात्रा के बारे में बता रहा है। आगे पीएम की तारीफ करते हुए  प्रियंका साहनी ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी न केवल भारत में बल्कि दुनिया में सबसे शक्तिशाली नेता हैं। वह हमेशा लोगों के लिए काम करते हैं और दूसरों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नरेंद्र मोदी जैसा पीएम पाकर गर्व महसूस होता है
कलाकार प्रियंका साहनी ने कहा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पीएम मोदी के सुशासन के बाद, वह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं और वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे नरेंद्र मोदी जैसा पीएम पाकर गर्व महसूस होता है। आगे प्रियंका साहनी ने कहा कि मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करूंगी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें और भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने के लिए उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed