फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha 4 crore rupees in cash found in flat of mining department officer notes were stuffed in a trolley bag

Odisha: खनन विभाग के अफसर के फ्लैट से मिला 4 करोड़ कैश, ट्रॉली बैग में भरकर रखें गए थे नोट, ऐसे खुली पोल

Wed, 25 Feb 2026 11:16 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:16 AM IST
सार

ओडिशा के विजिलेंस विभाग ने माइंस विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर उनके घर से चार करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी कैश जब्ती है। अफसर को पहले 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन
Odisha 4 crore rupees in cash found in flat of mining department officer notes were stuffed in a trolley bag
जब्त किए गए नोट - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ओडिशा खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को गिरफ्तार कर उनके फ्लैट से चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नोटों के बंडल ढेर कथित तौर पर ट्रॉली बैग में भरकर रखे गए थे। राज्य की एंटी-करप्शन एजेंसी द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है।
विज्ञापन


रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए
अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई की शुरुआत मंगलवार रात को हुई। देबब्रत मोहंती को एक लाइसेंस प्राप्त कोयला वेंडर से उसका काम आसान करने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद, विजिलेंस की टीमों ने मोहंती के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट, भद्रक जिले में उनके पैतृक घर और कटक स्थित कार्यालय पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar : राज्यसभा में पांचवीं सीट के लिए दंगल, एनडीए और महागठबंधन में मची है रार; कौन कैसे कर रहा मैनेज
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट से मिले चार करोड़ रुपये
भुवनेश्वर वाले फ्लैट की तलाशी के दौरान अधिकारियों को ट्रॉली बैग में नोट मिले। जब इन नोटों की गिनती की गई तो कुल रकम चार करोड़ रुपये निकली। इसके अलावा, मोहंती के ऑफिस की दराज से भी 1.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में अब तक भुवनेश्वर में एक आलीशान दो मंजिला घर और लगभग 130 ग्राम सोने का भी पता चला है।

टूट गया पुराना रिकॉर्ड
आरोपी अधिकारी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह जब्ती इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसने 2022 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 7 अप्रैल, 2022 को गंजम जिले में एक असिस्टेंट इंजीनियर के घर से 3.4 करोड़ रुपये मिले थे, जो उस समय की सबसे बड़ी बरामदगी थी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed