फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ocaine was recovered from an Indonesian cargo ship berthed at Pardeep port in Odisha.

ओडिशा: इंडोनेशियाई जहाज से 220 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, पूछताछ जारी; मामले पर अधिकारी ने कही यह बात

Fri, 01 Dec 2023 07:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 07:05 PM IST
सार

ओडिशा के पारदीप बंदरगाह स्थित खड़े इंडोनेशियाई मालवाहक जहाज से 22 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई।

विज्ञापन
ocaine was recovered from an Indonesian cargo ship berthed at Pardeep port in Odisha.
ओडिशा स्थित बंदरगाह से बरामद कोकीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा शुल्क के अधिकारियों ने ओडिशा के पारदीप बंदरगाह पर कोकीन जब्त की। एक इंडोनेशियाई मालवाहक जहाज से 220 करोड़ रुपये की 22 किलोग्राम बरामद की गई है। बता दें यह मालवाहक जहाज डेनमार्क की ओर जा रहा था। मामले की जानकारी अधिकारी द्वारा दी गई है। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर में सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि एमवी डेबी नाम का एक इंडोनेशियाई मालवाहक जहाज बुधवार को पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल बर्थ पर लंगर डाले खड़ा था। बता दें यह जहाज स्टील प्लेट लेने के लिए डेनमार्क जा रहा था। गुरुवार को जहाज पर काम कर रहे क्रेन ऑपरेटर ने जहाज पर कुछ संदिग्ध पैकेट देखे, जिसकी सूचना उसने अधिकारियों को दी। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान 220 करोड़ रूपये की कोकीन बरामद की गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर में सीमा शुल्क आयुक्त माधव चंद्र मिश्रा ने कहा कि जहाज के चालक दल के सदस्यों से कोकीन के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में गिरफ्तारियां होने की संभावना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed