{"_id":"5cf864c3bdec2207362d2e4a","slug":"obc-students-are-most-selected-in-neet-2019-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET 2019 : अबकी बार ओबीसी छात्र सर्वाधिक चयनित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NEET 2019 : अबकी बार ओबीसी छात्र सर्वाधिक चयनित
Thu, 06 Jun 2019 06:28 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 06 Jun 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
neet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट परीक्षा 2019 में ओबीसी छात्रों की सफलता दर सर्वाधिक रही है। परीक्षा के लिए ओबीसी के 631 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 375 लाख छात्रों ने क्वालिफाई किया। वहीं सामान्य वर्ग से 499 लाख आवेदन में से 286 लाख छात्रों को सफलता मिली। वहीं एससी में 193 लाख छात्रों में 99890 और एसटी में 86210 में से 35272 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अंग्रेजी भाषा में सबसे अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा पांच मई को आयोजित नीट परीक्षा 2019 में पहली बार हिंदी, अंग्रेजी के अलावा नौ रिजनल लैंग्वेज में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 79.31 फीसदी छात्रों ने अंग्रेजी माध्यम और 11.84 फीसदी छात्रों ने हिंदी माध्यम से परीक्षा दी है। यानी कुल 91.14 फीसदी छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। वहीं, तेलगू, असमी, गुजराती, मराठी, तमिल, बंगाली, कन्नड़,ओडिया, उर्दू भाषा को 08.86 फीसदी छात्रों ने चुना था।
-लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर :
नीट यूजी परीक्षा में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। नीट परीक्षा में कुल 797042 क्वालिफाइड छात्रों में से लड़कियों की संख्या 445761 और लड़कों की संख्या 351278 रही है। लड़कों की बजाय 94 483 लड़कियां ने अधिक क्वालिफाइड किया है।
विज्ञापन
-तीन ट्रांसजेंडर ने भी क्वालिफाइड किया :
नीट परीक्षा में कुछ छह ट्रांसजेंडर ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें से पांच ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा। जबकि तीन ट्रांसजेंडर ने परीक्षा क्वालिफाइड कर ली है।
पंद्रह फीसदी ऑल इंडिया कोटा :
केंद्र सरकार के अधीनस्थ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) पंद्रह फीसदी सीटों पर ऑल इंडिया कोटा सीट के तहत काउंसलिंग करवाएगा। इसमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डीम्ड -टू-बी यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी, एएफएमसी, बीएचयू, एएमयू में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग से सीट अलॉट होगी।
विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग के लिए छात्रों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टोरेट ऑफ स्टेट की वेबसाइट पर सर्च करना होगा। काउंसलिंग से संबंधित सभी जानकारियां उक्त वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। काउंसलिंग में सीट ऑल इंडिया कोटा, स्टेट गवर्नमेंट कोटा,निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेज व निजी या डीम्डू टू-बी यूनिवर्सिटी में स्टेट/ मैनेजमेंट/एनआरआई और सेंट्रल पुल कोटा के तहत अलाट होंगी।

जब ट्रेन में टॉपर की मां हुई भावुक, मानव संसाधन विकास मंत्री ने फोन कर दी बधाई
नीट परीक्षा के टॉपर नलिन खंडेलवाल के परिवार को ट्रेन में सवार होते वक्त बुधवार दुपहर पता भी नहीं था दबे पांव उन तक बड़ी खबर आ रही है। वह भी देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के जरिए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को दिया और उन्होंने तुरंत टॉपर्स को बधाई देने के लिए खुद ही फोन मिला दिया।
दूसरी तरफ नलिन की मां ने फोन उठाया और खबर सुनते ही खुशी से चीख पड़ी। नलिन की मां सीकर से जयपुर की ओर ट्रेन से सफर कर रही थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक मां के लिए बेटे का सबसे बड़ा सपना पूरा होने की खबर किसी आश्चर्य से कम नहीं थी। मुझे नलिन समेत अन्य टॉपर्स को बधाई देते हुए बेहद खुशी हुई।