फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nurse who was present at birth of Rahul Gandhi said, None should raise question on his Citizenship

राहुल गांधी के जन्म की गवाह रही नर्स ने कहा, नहीं उठाना चाहिए उनकी नागरिकता पर सवाल

Fri, 03 May 2019 09:24 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, कोच्चि
भाषा, कोच्चि Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 03 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
nurse who was present at birth of Rahul Gandhi said, None should raise question on his Citizenship
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के जन्म की गवाह रहीं सेवानिवृत्त नर्स और वायनाड से मतदाता राजम्मा वावथिल जोर देकर कहती हैं कि किसी को भी कांग्रेस प्रमुख की नागरिकता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से एक थीं जो दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में 19 जून 1970 को राहुल के जन्म के दौरान ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


72 वर्षीय राजम्मा उस वक्त बतौर नर्स प्रशिक्षण ले रही थीं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में शुमार थीं जिन्होंने नन्हे राहुल को पहली बार अपने हाथों में उठाया था। वायनाड से वावथिल ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘मैं खुशनसीब थी क्योंकि नवजात राहुल को अपनी गोद में उठाने वाले लोगों में मैं पहली थी। मैं उनके जन्म की गवाह रही हूं। मैं बेहद उत्साहित थी... इंदिरा गांधी के पोते को देखकर हम सभी बहुत उत्साहित थे।’
विज्ञापन


49 साल बाद वो ‘प्यारा बच्चा’ आज कांग्रेस अध्यक्ष है और वायनाड से चुनाव लड़ रहा है। वावथिल अब खुद को एक गृहिणी बताती हैं। उनका कहना है कि उन्हें इससे अधिक खुशी नहीं मिल सकती थी। उन्हें आज भी वह दिन अच्छे से याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर सुनाती हैं अपने परिवार को यह किस्सा

वावथिल ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि कैसे जब सोनिया गांधी को प्रसव के लिए ले जाया जा रहा था तब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और चाचा संजय गांधी अस्पताल के प्रसव कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे थे। यह कहानी वह अक्सर अपने परिवार को सुनाती हैं।

सेवानिवृत्त नर्स ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वाली भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से दुख है। वावथिल के अनुसार एक भारतीय नागरिक के तौर पर राहुल गांधी की पहचान पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है और उनकी नागरिकता के बारे में स्वामी की शिकायत निराधार है।

उन्होंने बताया कि वहां अस्पताल में राहुल गांधी के जन्म के बारे में सभी रिकॉर्ड मौजूद होंगे। वावथिल ने दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल से नर्सिंग पाठ्यक्रम पूरा किया था और बाद में वह भारतीय सेना में नर्स के तौर पर शामिल हुईं। वावथिल ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी जब अगली बार वायनाड आएंगे तो वह उनसे मिल पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed