फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nunn misdemeanor case Charges framed in Kerala court against former pastor franco Mulakkal

नन दुष्कर्म मामला: पूर्व पादरी मुलक्कल के खिलाफ केरल की अदालत में आरोप तय

Fri, 14 Aug 2020 06:32 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर कोट्टायम Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 14 Aug 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Nunn misdemeanor case Charges framed in Kerala court against former pastor franco Mulakkal
फ्रैंको मुलक्कल - फोटो : फाइल फोटो

केरल में एक नन के दुष्कर्म के मामले में एक अदालत ने जालंधर डायोसिज के पूर्व पादरी फ्रांको मुलक्कल के विरुद्ध आरोप तय किए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने अदालत में मौजूद मुलक्कल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत तय किए गए आरोपों को पढ़ कर सुनाया। इस दौरान आरोपी ने अपने विरुद्ध आरोपों से इनकार किया। मामले में पीड़िता से पूछताछ 16 सितंबर को की जाएगी। आरोपी को गत सप्ताह कड़ी शर्तों पर अदालत ने जमानत दी थी और मामले की सुनवाई वाली तारीख को उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। उच्चतम न्यायालय ने मुलक्कल की याचिका खारिज करते हुए मुकदमे का सामना करने का निर्देश दिया था। जालंधर डायोसिज की एक नन ने मुलक्कल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। कोट्टायम जिले में पुलिस ने बिशप के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed