फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of people falling sick in Eluru is increasing, From last night to this morning around 200 persons were admitted 

आंध्र प्रदेश: इलुरु में अबतक 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती, रोगियों में मिर्गी जैसे लक्षण

Sun, 06 Dec 2020 08:38 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलुरु Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Number of people falling sick in Eluru is increasing, From last night to this morning around 200 persons were admitted 
इलुरु में अबतक 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के इलुरु शहर में शनिवार से अबतक 200 से ज्यादा लोगों को रहस्यमयी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इसके बाद चिकित्सा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम रविवार को इस शहर पहुंची। रोगियों में मिर्गी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन



इस बीच उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अल्ला कृष्णा श्रीनिवास उर्फ नानी ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।उन्होंने इलुरु के सरकारी अस्पताल के दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रभावित लोगों को चक्कर और मिर्गी की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुल मिलाकर, 46 बच्चों और 76 महिलाओं सहित 227 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 70 को उनकी हालत स्थिर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि मरीजों में ज्यादातर ज्यादा उम्र के या तो फिर बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed