फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSG CRPF merger proposal DG Anup Singh says Not aware of any such thing

एनएसजी के सीआरपीएफ में विलय के प्रस्ताव से डीजी का इनकार, कहा- मुझे जानकारी नहीं

Wed, 12 Feb 2020 12:11 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
NSG CRPF merger proposal DG Anup Singh says Not aware of any such thing
nsg
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में विलय की खबरों से एनएसजी के महानिदेशक अनूप कुमार सिंह ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी किसी भी योजना की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


अनूप कुमार सिंह ने कहा कि एनएसजी देश की एलीट कमांडो फोर्स है। यह हमारे देश की केंद्रीय आकस्मिक बल है जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कमांडो फोर्स में से एक है। मुझे उम्मीद है कि यह अपने वर्तमान स्वरूप के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि एनएसजी की स्थापना 1984 में अपहरण जैसी घटनाओं और आतंकी वारदातों से निपटने के लिए संघीय आकस्मिक बल के तौर पर हुई थी। इस बल के कमांडो के देशभर में पांच हब हैं, जिसका मुख्य कार्यालय गुड़गांव के मानेसर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसजी के क्या हैं कार्य?
  • आतंकवादी खतरों का निराकरण करना।
  • हवा में और जमीन पर अपहरण की स्थतियों से निपटना।
  • बम निरोधक कार्रवाई (खोज, पता लगाना और आईडी का निराकरण) करना।
  • विशिष्ट परिस्थितियों में आतकियों से लड़ना और उन्हें निष्क्रिय करना।
  • बंधकों को छुड़ाना।

एनएसजी के अधीन राष्ट्रीय बम डाटा केंद्र (एनडीबीसी)
देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विस्फोटों का अध्ययन करने के लिए राज्यों के अनुरोध पर एनएसजी ने मानेसर में एक राष्ट्रीय बम डाटा केंद्र स्थापित किया है। यह सुरक्षा बलों के उपयोग और संदर्भ हेतु विस्फोटक एवं विस्फोट की घटनाओं पर एक डाटा बैंक रखता है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed