फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSG commandos will be able to pass through a psychological test

मनोवैज्ञानिक परीक्षण से गुजर कर ही बन सकेंगे एनएसजी कमांडो

Mon, 25 Jun 2018 06:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
NSG commandos will be able to pass through a psychological test

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में ‘ब्लैक कैट’ कमांडो बनने के लिए अब जवानों को मनोवैज्ञानिक परीक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए एनएसजी नए एवं व्यापक मनोवैज्ञानिक परीक्षण की शुरुआत कर दी है। यह केंद्रीय आपात दस्ता देश में विशेष आतंक रोधी और अपहरण रोधी अभियानों को अंजान देता है। अभी तक सेना व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को कमांडो बनने से पहले कमांडो कंवर्जन कोर्स (सीसीसी) से गुजरना पड़ता है। सीसीसी में उन्हें शारीरिक एवं मानसिक श्रम के माध्यम से तैयार किया जाता है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में शामिल होने के इच्छुक सैनिकों को ब्रिटेन और जर्मनी के विशिष्ट आतंकवाद निरोधक बल के आधार पर तैयार किया जाता था। अब जवानों को कमांडो कंवर्जन कोस (सीसीसी) के तहत तीन महीने के लिए विशेष मनोवैज्ञानिक जांच और सवालों से गुजरना होगा।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि बल में शामिल होने के लिए जवानों को मनोवैज्ञानिक परीक्षा में भी एक निश्चित प्राप्तांक हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि बल के कमांडो चयन समिति में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को हाल में एनएसजी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed