फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Doval, his US counterpart Sullivan review implementation of iCET

US-India: अमेरिकी समकक्ष सुलिवन से पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 17 Jun 2024 05:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Jun 2024 05:37 PM IST
सार

US-India: दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मुलाकात की। 

विज्ञापन
NSA Doval, his US counterpart Sullivan review implementation of iCET
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत वैश्विक भलाई के लिए भारत-अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

जेक सुलिवन का दो दिवसीय दौरा
सुलिवन 17 से 18 जून तक नई दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान जो बाइडन प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी की पहली भारत यात्रा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NSA Doval, his US counterpart Sullivan review implementation of iCET
जेक सुलिवन, अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई

एनएसए डोभाल की भी अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात
इससे पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने भी सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष सुविलन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल (आईसीईटी), द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। 

बताया रहा है कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर प्रस्तावित भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के क्रियान्वयन में देरी को लेकर विचार-विमर्श किया। सुलिवन के भारत दौरे से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइड ने इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी। 

विज्ञापन

NSA Doval, his US counterpart Sullivan review implementation of iCET
एस जयशंकर, जेक सुलिवन - फोटो : एएनआई

विदेश मंत्री जयशंकर से भी की मुलाकात
बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज सुबह नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने आगे भरोसा जताया कि भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी नए कार्यकाल में भी मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी। 

आईसीईटी का मई 2022 में हुआ था शुभारंभ
आईसीईटी को पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने 24 मई 2022 को टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन के मौके पर लॉन्च किया था। इसके बाद, डोभाल और सुलिवन ने सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, रक्षा नवाचार (इनोवेशन), अंतरिक्ष और उन्नत दूरसंचार सहित नई और उभरती प्रौद्योगियों में सहयोग पर फोकस किया है और आईसीईटी के ढांचे के तहत रोडमैप को लागू करने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed