फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Ajit Doval will go to Russia, will participate in the two-day meeting of BRICS security officials.

NSA Doval: रूस जाएंगे एनएसए अजीत डोभाल, ब्रिक्स सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में लेंगे हिस्सा

Sun, 08 Sep 2024 03:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 08 Sep 2024 03:43 PM IST
सार

रूस में वर्ष 2024 के लिए ब्रिक्स सम्मेलन होगा। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अमेरिका शामिल हैं। इसमें 2023 में नए सदस्य देश मिस्र, ईरान, यूएई, इथोपिया शामिल होंगे। 

विज्ञापन
NSA Ajit Doval will go to Russia, will participate in the two-day meeting of BRICS security officials.
अजीत डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस जाएंगे। वह मॉस्कों में ब्रिक्स एनएसए बैठक में भाग लेंगे। ब्रिक्स और ब्रिक्स प्लस उच्च स्तरीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक 10-12 सितंबर तक सेंट पीटर्सबर्ग में होगी।

विज्ञापन


रूस में वर्ष 2024 के लिए ब्रिक्स सम्मेलन होगा। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अमेरिका शामिल हैं। इसमें 2023 में नए सदस्य देश मिस्र, ईरान, यूएई, इथोपिया शामिल होंगे। बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध समेत तमाम मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच चर्चा होगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद 8 और 9 जुलाई को अपना पहला मॉस्को दौरा किया था। पुतिन के साथ शिखर वार्ता में मोदी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा था कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में संभव नहीं है और बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं हो सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कीव में बच्चों के अस्पताल पर हुए हमले की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने पुतिन के सामने कहा था, अगर लोगों की जान जाती है तो मानवता में भरोसा करने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है। उस पर भी अगर बेगुनाह बच्चों की हत्या हो, निर्दोष बच्चें मरें तो दिल छलनी हो जाता है और बहुत पीड़ा होती है। मुझे कल आपके साथ इन मुद्दों पर बात करने का अवसर मिला।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मोदी की मॉस्को यात्रा को 'बहुत निराशाजनक' और शांति प्रयासों के लिए एक 'झटका' बताया था। एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने खासतौर पर यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों का जिक्र किया था, जिसमें उसी दिन कीव में बच्चों के अस्पताल पर हमला शामिल था। 

इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव गए थे। उन्होंने यहां कहा था कि युद्ध के मैदान से समस्या का समाधान नहीं निकल सकता। रूस और यूक्रेन को युद्ध की स्थिति से बाहर आने के लिए दोनों को आपसी सहमति की मेज पर आना चाहिए। इसके अलावा दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed