{"_id":"625d9706bbd0ad55451a3642","slug":"nsa-ajit-doval-says-cyber-security-remains-foundation-of-any-successful-digital-transformation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय साइबर अभ्यास: एनएसए डोभाल बोले - साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल परिवर्तन की नींव है, जानें और किन मुद्दों पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय साइबर अभ्यास: एनएसए डोभाल बोले - साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल परिवर्तन की नींव है, जानें और किन मुद्दों पर की चर्चा
Mon, 18 Apr 2022 10:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:21 PM IST
सार
एनएसए अजीत डोभाल ने अपने मुख्य भाषण में देश में हो रही डिजिटल क्रांति और सरकार द्वारा बड़ी संख्या में डिजिटल सेवाओं के शुभारंभ पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल परिवर्तन की नींव है।
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को भारत के साइबर स्पेस की सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर स्पेस पर किसी भी तरह का खतरा सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को सीधे तौर पर प्रभावित करता है, इसलिये साइबर स्पेस की सुरक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया अभ्यास( एनसीएक्स) का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल परिवर्तन की नींव है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनसीएक्स साइबर खतरों को बेहतर ढंग से समझने, तैयारी का आकलन करने और साइबर संकट प्रबंधन और सहयोग के लिए कौशल विकसित करने में मदद करेगा। साथ ही यह साइबर सुरक्षा कौशल, टीम वर्क, योजना, संचार, महत्वपूर्ण सोच और निर्णय लेने के विकास और परीक्षण में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत ने भारतीय साइबर स्पेस के महत्व और इसे नागरिकों, व्यवसायों और सरकारों के लिए सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
एनसीएक्स को लेकर सरकारी बयान में कहा गया है कि समसामयिक साइबर खतरों और साइबर घटनाओं से निपटने के लिए महत्वपूर्ण संगठनों और एजेंसियों के वरिष्ठ प्रबंधन और तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय साइबर अभ्यास (एनसीएक्स) का आयोजन किया गया है। ये कार्यक्रम 18 से 29 अप्रैल तक 10 दिनों तक हाइब्रिड अभ्यास के रूप में आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और डेटा सुरक्षा परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। साथ ही रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इसका समर्थन भी किया है। इस कार्यक्रम में एस्टोनियाई साइबर सुरक्षा कंपनी साइबरएक्सर टेक्नोलॉजीज प्रशिक्षण देगी। इस कंपनी को विश्व स्तर पर कई बड़े साइबर अभ्यास आयोजित करने के लिए मान्यता प्राप्त है।