फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now who will lead aiadmk party, after sasikala

शशिकला के जेल जाने पर कौन होगा AIADMK पार्टी का सर्वेसर्वा?

Wed, 15 Feb 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
now who will lead aiadmk party, after sasikala
sasikala
आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला के जेल जाने के बाद पार्टी का सर्वेसर्वा कौन होगा, अब यह प्रश्न बड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री कौन होगा यह प्रश्‍न अभी भी बना हुआ है। 
विज्ञापन


जयललिलता की मौत के बाद यह प्रश्‍न खड़ा हुआ था कि एआईडीएमके पार्टी अब कौन चलाएगा? तब लोगों के जेहन में एक नाम स्पष्ट रुप से उभर कर सामने आया था। वो नाम शशिकला का था। शशिकला को जयललिता का करीबी माना जाता रहा है। 
विज्ञापन


जयललिता की मौत के बाद शशिकला ने सक्रिय रुप से पार्टी को संभाला। जयललिता के निधन के बाद पार्टी की आपात बैठक बुलाई गई थी, जहां शशिकला को पार्टी की कमान दी गई। पनीर सेल्वम पार्टी के मुख्यमंत्री बनाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में सत्ता के दो केंद्र हो गए। एक शशिकला और दूसरा पनीर सेल्वम। बाद में पनीर सेल्वम को हटाने की को‌शिशों के बीच वे बागी हो गए। इस बीच पनीर सेल्वम ने अपने को पार्टी में एक नेता के तौर पर स्‍थापित कर लिया। 

विधायक जरुर शशिकला के पक्ष में थे लेकिन पार्टी के कई बड़े नेता और सांसदों का समर्थन पनीर सेल्वम को था। 

कोर्ट के इस फैसले के बाद यह सवाल बहुत बड़ा हो गया कि पार्टी का सर्वेसर्वा कौन होगा? अब यहां देखना होगा कि जो विधायक अभी तक शशिकला के साथ खड़े थे अब वह पनीर सेल्वम के साथ खड़े होते हैं या शशिकला खेमे का कोई नेता पनीर सेल्वम के मुकाबले खड़ा किया जाता है। 


तमिलनाडु की राजनीति में आने वाले दो दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण होंगे कि राज्यपाल अब कौन सा रुख अपनाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्यपाल पनीर सेल्वम को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए ‌बुलाते हैं या नहीं?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed