फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Now we will have to deal with political challenge of China, USA, Pakistan', Congress attacks on tariff

Congress: 'अब चीन, अमेरिका, पाकिस्तान की राजनीतिक चुनौती से निपटना होगा', टैरिफ के मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर

Thu, 31 Jul 2025 11:29 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 31 Jul 2025 11:29 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अगस्त से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इस पर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन
'Now we will have to deal with political challenge of China, USA, Pakistan', Congress attacks on tariff
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान पर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि एक बार पीएम मोदी ने कीमतों में टॉप (टमाटर, प्याज, आलू) चुनौतियों की बात की थी, लेकिन देश को अब सीएपी (चीन, अमेरिका, पाकिस्तान) की राजनीतिक चुनौतियों से निपटना होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप भारत पर दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन


रमेश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि 10 मई से अब तक ट्रंप ने 30 बार दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया था। ये दावे चार अलग-अलग देशों में किए गए। 18 जून को उन्होंने व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख और पहलगाम आतंकी हमलों के सूत्रधार को दोपहर के भोजन पर बुलाया। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि 30 जुलाई को उन्होंने भारत से अमेरिकी आयात पर 25% टैरिफ लगाया और साथ ही रूस से भारत की तेल और रक्षा खरीद पर जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा ईरान के साथ संबंध रखने के कारण कम से कम छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने कहा कि 30 जुलाई को ट्रंप ने यह भी घोषणा की थी कि अमेरिका पाकिस्तान को उसके तेल और गैस भंडारों की खोज और विकास में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान को उनके पूर्ण समर्थन के अतिरिक्त है।

 कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार कीमतों में टॉप (टमाटर, प्याज, आलू) चुनौती की बात की थी। अब भारत को सीएपी (चीन, अमेरिका, पाकिस्तान) से उत्पन्न राजनीतिक चुनौती से निपटना है। मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी व्यक्तिगत मित्रता में बहुत अधिक निवेश किया है। ऐसा उन्होंने पहले राष्ट्रपति शी के साथ भी किया था। दोनों को अब उस व्यक्ति का पूरा ज्ञान है, जिसे उसके विशाल अहंकार और आत्म-मुग्धता का फायदा उठाकर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।


25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अगस्त से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि रूस से हथियार और कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय में की, जब एक दिन पहले ही भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए 25 अगस्त से अमेरिकी व्यापार दल भारत आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed