{"_id":"57caea7a4f1c1bd11f2cb3c7","slug":"now-students-in-bihar-to-show-aadhar-no-for-12th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार कार्ड नहीं दे पाएंगे बिहार बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिना आधार कार्ड नहीं दे पाएंगे बिहार बोर्ड परीक्षा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : PTI
बिहार बोर्ड ने छात्रों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में इंटर परीक्षा को लेकर यह अहम फैसला किया है। बोर्ड ने इंटर के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड को आवश्यक कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड के निर्णय के अनुसार अगर किसी छात्र का आधार कार्ड नहीं रहेगा, तो उस छात्र को परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किया जा सकता है।
साथ ही परीक्षा पद्धति और बोर्ड की कामों में पारदर्शिता रखने के लिए हर छात्रों के लिए अलग-अलग डिजिटल लॉकर भी बनाए जाएंगे।