फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now popcorn will be provide to the passenger in train instead of sweets

आईआरसीटीसी अब नए अंदाज में यात्रियों का मुंह कराएगी मीठा, मिठाई की जगह खाने में देगी पॉपकार्न

Tue, 11 Dec 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
Now popcorn will be provide to the passenger in train instead of sweets
Indian Railway

सिनेमा हॉल की तरह यात्री अब ट्रेनों में भी पॉपकार्न के स्वाद का मजा ले सकेंगे। अपनी खान-पान की नीति में बदलाव कर रेलवे अपने यात्रियों को कई किस्म के पॉपकार्न का स्वाद चखा रहा है। शताब्दी व राजधानी ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने के साथ अभी तक एक मिठाई (पतिसा) दिया जाता था। साढ़े चार रुपये की इस मिठाई को कई यात्री पसंद नहीं करते थे और खाने की प्लेट में ही छोड़ देते थे। ऐसे में आईआरसीटीसी ट्रेन में यात्रा करने वालों को नए अंदाज में मुंह मीठा करा रहा है। 

विज्ञापन

मिठाई की जगह रेलवे यात्रियों को दे रहा चॉकलेट व गुड़ वाला पॉपकार्न    

राजधानी व शताब्दी ट्रेनों में पीवीआर सिनेमा हॉल में मिलने वाले महंगे पॉपकार्न ब्रांड का जायका दिया जा रहा है। इसमें गुड़ में लिपटे हुए पॉपकार्न, चॉकलेट पॉपकार्न, बटर पॉपकार्न और पुदीना वाले पॉपकार्न शामिल हैं। आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रयोग यात्रियों के मुंह का जायका बदलने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों की प्रतिक्रिया अच्छी रही तो इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूप हटाया, तरल पदार्थ में कमी 

वहीं, ट्रेनों में खाने के पहले मिलने वाला सूप अब हटा दिया गया है। सूप को वितरण करने में आने वाली परेशानी व अन्य वजह से इसे मुहैया नहीं कराया जाएगा। इसकी जगह रेलवे ने मिक्स वेज परोसना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही दाल, पनीर वाली सब्जियों सहित ट्रेनों में मिलने वाले विभिन्न तरल पदार्थों में कमी की गई है। हालांकि, आईआरसीटीसी का कहना है कि तरल पदार्थ कम किए जाने के साथ पनीर की मात्रा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed