फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now MP chattishgarh uttrakhand and jharkhand is also thinking to cut vat tax on petrol diesel

इन राज्यों में हो सकता है पेट्रोल-डीजल सस्ता, वैट दर में कटौती की तैयारी

Fri, 06 Oct 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 06 Oct 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Now MP chattishgarh uttrakhand and jharkhand is also thinking to cut vat tax on petrol diesel

गुजरात देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जो पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स दर में कटौती करने जा रहा है। गुजरात के इस कदम के बाद देश के दूसरे राज्य भी दर घटाने पर विचार करने लगे हैं। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड के नाम शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों को दिवाली के मौके पर ये गिफ्ट दे सकते हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शिवराज ये कह चुके हैं कि वे पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली वैट दर का 5 फीसदी कम करने पर गंभीर विचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के राज्य वित्तमंत्री जयंत मलाइया ने कहा कि वे जीएसटी काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे और वेट दर की कटौती का वहां जिक्र भी करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, दर कम करने पर विचार कर रहे सभी बीजेपी शासित प्रदेश हैं, लेकिन हरियाणा इसके पक्ष में नहीं दिख रहा है। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि राज्य ने पहले वैट दर को कम किया हुआ है। साथ ही सरकार जीएसटी को ध्यान में रखकर ही कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल का कहना है कि कटौती नहीं की जा सकती, वहीं ओडिशा का मानना है कि ये फैसला कारगर नहीं है। केरल के वित्तमंत्री थॉमस इसाक का कहना है कि राज्य पर पहले ही जीएसटी की मार पड़ रही है, ऐसे में वे वैट दर में कटौती नहीं कर सकते।

बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बताया कि 'गुजरात सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स पर कटौती कर सकती है। केंद्र की तरफ से घटाए गए करों के अलावा गुजरात सरकार राज्य आधारित करों पर कटौती करेगी।'


वहीं बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया था कि वह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ईंधन पर टैक्स घटाने को लेकर एक पत्र लिखेंगे। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल पर राज्य सरकारें 25 से 49 फीसदी तक वैट वसूलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed