फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now all trains will complete journey from Delhi to Mumbai in 12 hours, four hours will be saved

Railways: अब दिल्ली-टू-मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा करेंगी सभी ट्रेनें, सफर में होगी चार घंटे की बचत

Thu, 22 May 2025 07:45 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 22 May 2025 07:45 PM IST
सार

भारतीय रेलवे मिशन रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे ट्रैक स्टेशनों के पुनर्विकास के काम में जुटा हुआ है। इसी के मद्देनजर दिल्ली से मुंबई रूट पर तीसरी और चौथी रेल लाइन भी बिछाई जाएगी। जो यात्रियों के चार घंटे का समय बचाएगी।

विज्ञापन
Now all trains will complete journey from Delhi to Mumbai in 12 hours, four hours will be saved
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्री ध्यान दें! आने वाले दिनों में आपकी यात्रा न केवल सुखद होगी बल्कि सुगम भी होने जा रही है। भारतीय रेलवे सेमी हाई स्पीड ट्रेनों और लग्जीरियस ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे 45 मिनट से लेकर 4 घंटे तक की समय की बचत होगी। यानी अब दिल्ली से मुंबई का न केवल केवल आसान होगा बल्कि समय की भी बचत होगी। इसमें अच्छी बात यह है कि ट्रेनों के किराए में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं होगी।
विज्ञापन


नई रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी
दरअसल, भारतीय रेलवे मिशन रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे ट्रैक स्टेशनों के पुनर्विकास के काम में जुटा हुआ है। इसी के मद्देनजर दिल्ली से मुंबई रूट पर तीसरी और चौथी रेल लाइन भी बिछाई जाएगी। इसको लेकर कोटा और रतलाम रेल मंडल में रेलवे ने सर्वे पूरा करवा लिया है और उसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भी भेजी दी है। दिल्ली-मुंबई रूट पर नई व तेज गति की अधिक ट्रेनें चलाने व माल एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए रेलवे अब तीसरी व चौथी लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


कोटा होकर दिल्ली- मुंबई रेल रूट करीब 1336 किमी लंबा है। इस रूट पर अभी मिशन रफ्तार के तहत काम चल रहा है। पश्चिम-मध्य रेलवे का कोटा रेल मंडल से इस ट्रैक का बड़ा हिस्सा गुजर रहा है। अब इसी रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है। कोटा सहित अन्य मंडलों में पहले से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं। सभी मंडल में मिशन रफ्तार का काम होने के बाद पूरे रूट पर गाड़ियां 160 किमी की स्पीड से चल सकेंगी। इस मामले में कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने कहा कि दिल्ली-मुंबई के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे एवं निर्माण विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर ली और रेलवे बोर्ड भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 12 घंटे में तय होगी ये दूरी
अभी राजधानी दिल्ली से मुंबई के बीच सफर में एक्सप्रेस ट्रेन समेत प्रीमियम ट्रेनों को लगभग 15 से 16 घंटे लगते हैं। मिशन रफ्तार का काम होने के बाद यह दूरी 12 घंटे में तय कर ली जाएगी। अभी इस रूट पर अप व डाउन दो ही लाइन हैं। लेकिन सवारी और मालगाड़ियों के चलते इस रूट दबाव रहने लगा है। एक ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचने से पहले पीछे से दूसरी ट्रेन रवाना नहीं की जा सकती। इसे देखते हुए व रेलवे ने दिल्ली-मुंबई रूट पर दो और लाइन बिछाने की योजना तैयार की। दो अतिरिक्त लाइन बिछने पर अधिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इस रूट पर कोटा मंडल में मथुरा से नागदा तक 545 किमी व रतलाम मंडल में नागदा से गोधरा तक 228 किमी लाइन बिछेगी।


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, मिशन रफ्तार के तहत ट्रैक अपग्रेडेशन होने पर अब सेमी हाईस्पीड ट्रेन 160 किमी की रफ्तार से दौड़गी। लेकिन किराए पर इसका असर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। स्पीड बढ़ने से रनिंग टाइम में अंतर भी आएगा। सभी वंदे भारत ट्रेन, शताब्दी, राजधानी,दुरंतो और तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को 160 किमी की रफ्तार से चलाया जाएगा। बाद में अन्य ट्रेनों को चलाने पर फैसला होगा। इन ट्रेनों के टाइम टेबल को भी अपडेट किया जाएगा।हालांकि इस पर निर्णय रेलवे बोर्ड करेगा। इसके अलावा टक्कर विरोधी प्रणाली यानी कवच काम भी इन रूटों पर अंतिम चरण में है। कुछ जगह पर सफल ट्रायल भी हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed