फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notification issued for Assam online trading scam, now CBI will investigate 41 cases

Assam: असम ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले की जांच करेगी सीबीआई, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

Sat, 12 Oct 2024 03:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 03:09 PM IST
सार

अमस ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले मामले में नया मोड़ आया है, जिसमें अब इसकी जांच के लिए केंद्र ने एक अधिसूचना जारी की है और इससे जुड़े 41 मामलों की जांच की जिम्मेजारी सीबीआई को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Notification issued for Assam online trading scam, now CBI will investigate 41 cases
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : PTI

विस्तार

असम ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में अब एक नया मोड़ आया है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर सीबीआई को करोड़ो रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले से जुड़े 41 मामलों की जांच जिम्मेदारी सौंप दी है। असम के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात का आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की त्वरित जांच के लिए सीबीआई को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सदस्यों की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को आईपीसी/बीएनएस और अन्य अधिनियमों की संबंधित धाराओं के तहत अपराधों की जांच के लिए पूरे असम राज्य में विस्तारित किया गया है। वहीं इस मामले में दर्ज 41 अपराधिक मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इसके साथ ही सीएमओ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इन मामलों की त्वरित जांच के लिए सीबीआई को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार घोटाला अगस्त के अंतिम सप्ताह में तब सामने आया जब दीपांकर बर्मन नामक एक व्यक्ति की कंपनी में बड़ी रकम निवेश करने वाले लोगों ने शिकायत की कि वह उन्हें वादा किए गए रिटर्न का भुगतान करने में विफल रहा है और उसका कार्यालय 21 अगस्त से बंद है। सितंबर में, असम मंत्रिमंडल ने मामलों को सीबीआई को हस्तांतरित करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव रवि कोटा ने दिया अश्वासन
वहीं इस मामले में आगे मुख्य सचिव रवि कोटा ने भी सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के साथ इस मामले पर चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि मामलों को अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। ज़्यादातर 20 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों द्वारा प्रवर्तित फ़र्मों ने कथित तौर पर शेयर बाज़ार में निवेश से महत्वपूर्ण रिटर्न का वादा करके जनता से सैकड़ों करोड़ रुपये जुटाए। बता दें कि ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में अभी तक 65 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज मामलों की जाँच के लिए 14 विशेष जांच दल (SIT) स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed