{"_id":"62e4765a823ee2796b7ee53c","slug":"notice-for-not-attending-the-birthday-party-of-cm-k-chandrasekhar-rao-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana : सीएम के मंत्री बेटे की बर्थडे पार्टी में न जाने पर नोटिस, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana : सीएम के मंत्री बेटे की बर्थडे पार्टी में न जाने पर नोटिस, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
Sat, 30 Jul 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:39 AM IST
सार
भाजपा के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना में लोगों की सेवा करने के लिए चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि असल में राजतंत्र है और तेलंगाना केसीआर परिवार की जागीर है।
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे नगर निकाय मंत्री केटी रामराव (केटीआर) की 24 जुलाई को हुई बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं होने वाले नगर निगम के तीन कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बेल्लाम्पल्ली के सरकारी अस्पताल की इस पार्टी में निगम के सभी कर्मचारियों के जरूर शामिल होने का आदेश था।
विज्ञापन
अब निगमायुक्त ने कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। भाजपा के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना में लोगों की सेवा करने के लिए चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि असल में राजतंत्र है और तेलंगाना केसीआर परिवार की जागीर है।
विज्ञापन