फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notice for guests in Nasik, Dowry cancels the marriage

विवाहस्थल पर मेहमानों को जश्न के बजाय दिखा ब्लैकबोर्ड, पिता ने लिखा, 'दहेज के कारण शादी रद्द'

Thu, 18 Apr 2019 11:43 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 18 Apr 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Notice for guests in Nasik, Dowry cancels the marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

दहेज की मांग के चलते आए दिन शादी टूटने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन किसी भी परिवार के लिए शादी वाले दिन ये कदम उठाना आसान नहीं होता है। मुंबई से करीब 270 किमी की दूरी पर स्थित मालेगांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां एक शादी में शिरकत करने के लिए तय समय पर मेहमान पहुंचे थे। लेकिन विवाहस्थल पर कोई जश्न का माहौल ना देखकर हर कोई हैरान रह गया।


loader

यहां लोगों को ना तो कोई पंडाल दिखा और ना ही किसी तरह की सजावट। लेकिन इस जगह पर एक ब्लैकबोर्ड लगा हुआ था। जिसपर शादी में शिरकत करने आए मेहमानों के लिए संदेश था। इस ब्लैकबोर्ड पर सबकी नजर गई। जिसपर लिखा था, दहेज की मांग और आलीशान पलंग पर असहमति के कारण शादी रद्द कर दी गई है। अब सोशल मीडिया पर भी इस बोर्ड की तस्वीरें शेयर हो रही हैं और लोग पिता की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। 

इस छोटे से कस्बे में रहने वाले पांच बच्चों के पिता ने अपनी 22 साल की बेटी की शादी एक कार्पेंटर के साथ तय की थी। वो एक मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। इस शादी को करीब एक साल पहले तय किया गया था। लड़की वालों ने सोमवार को बरात के स्वागत की सारी तैयारी भी कर ली थी। लेकिन उससे पहले ही लड़के वालों ने एक नई मांग रख दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के पिता आलीशान पलंग की मांग पूरी नहीं कर सके और उन्होंने परेशान होकर शादी तोड़ दी। हालांकि लड़के के परिवार ने इस बात को खारिज कर दिया है। दूल्हे का कहना है कि शादी एक साल पहले तय हुई थी, लेकिन पलंग उसके कद से छोटा था। जिसके चलते परिवार (लड़के के परिवार) ने पोर्टर से बेड ना सेट करने को कहा। पोर्टर ने लड़की के पिता को जो बताया उससे गलतफहमी हो गई।

बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार ने लड़की के पिता को काफी प्रताड़ित भी किया, जिसके बाद उनके पास शादी रद्द करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा। 

इस ब्लैकबोर्ड पर लिखे संदेश में कहा गया है, "इस सूचना के माध्यम से मैं आने वाले सभी मेहमानों से क्षमाप्रार्थी हूं कि आज सोमवार दिनांक 15 अप्रैल, 2019 को मेरी बेटी के निकाह और दावत की मजलिस लड़के और उसके माता-पिता की ओर से दहेज की बार-बार मांग और आलीशान पलंग की मांग को लेकर उनके द्वारा अपशब्द कहे जाने से आहत होकर रद्द की जाती है। मैं आने वाले सभी मेहमानों से फिर से क्षमा मांगता हूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed