नोटबंदी: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर कसा तंज, शिवसेना के हमले जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही शिवसेना ने अपना तीखा रुख जारी रखा है, वहीं मनसे प्रमुख ने भी पीएम की नोटबंदी पर कड़ी आलोचना की है। एक ओर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सामना के संपादकीय में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के विवादित बयान का बचाव किया तो वहीं राज ठाकरे ने पीएम मोदी के फैसले पर चुटकी ली।
सामना में उद्धव ने गुलाम नबी आजाद की हिमायत करते हुए कहा कि आजाद से माफी मंगवाने से सच्चाई नहीं बदलेगी। 'चलन से हटाए गए नोटों को बदलने के लिए बैंकों की कतारों में लगे 40 शूरवीर देशभक्तों ने बलिदान दिया है।' संपादकीय में ये भी कहा गया है कि एक हमला पाकिस्तानियों ने किया तो दूसरा नोटबंदी का हमला हमारे ही शासनकर्ताओं ने किया है।'
आपको बता दें कि राज्यसभा में आजाद ने नोटबंदी से होने वाली मौतों की तुलना उड़ी हमले में शहीद होने वाले जवानों से की थी।
लाइन में लगे जिनकी मौत हुई क्या उनके पास कालाधन था ?
संपादकीय ने ये भी कहा है कि अगर 40 लोगों की संख्या 40 लाख में भी बदल जाएगी तो भी सरकार इसे देशभक्ति का बलिनदान बताएगी। वहीं दूसरी ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पीएम मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि पीएम नोटबंदी की घोषणा कर रहे हैं और जनार्दन रेड्डी अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। ठाकरे ने ये भी कहा कि 'गोवा में मोदी कालेधन पर भावुक भाषण देते हैं और शाम को शरद यादव की तारीफ करते हैं"।
राज ठाकरे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'बैंक और एटीएम के बाहर लाइन में लगे कम से कम चालीस लोगों की मौत हुई है, क्या इन लोगों के पास कालाधन था?'