{"_id":"583770634f1c1b8e4d13b71c","slug":"notbandi-tea-plantation-workers-worse-off-is-expected-to-revolt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: चाय बागान मजदूरों की हालत बदतर, विद्रोह के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी: चाय बागान मजदूरों की हालत बदतर, विद्रोह के आसार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 25 Nov 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी: मजदूरों में विद्रोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के फैसले से पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में मजदूरों में विद्रोह के आसार नजर आने लगे हैं। उत्तर बंगाल के चाय बागान मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं होने की वजह से इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और सात घंटे से ज्यादा समय तक हाइवे पर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। इससे हालात बेकाबू होने के संकेत मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
चाय बागानों की हालत को ध्यान में रखते हुए जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन के साथ ही राज्य सचिवालय में आयोजित अलग-अलग बैठकों में प्रशासन ने परिस्थिति की समीक्षा की। बैठकों में बागान प्रबंधन के अलावा ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने पहले जिला शासक के दफ्तर के जरिए मजदूरों को भुगतान करने का प्रयास किया था, लेकिन रिजर्व बैंक के इसके लिए नकदी देने से इंकार करने की वजह यह प्रयास भी खटाई में पड़ गया है।
विज्ञापन