फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   not only Vijay mallya but government is trying to extradite 58 economic offenders living abroad

विजय माल्या ही नहीं इन 58 आर्थिक भगोड़ों को भारत लाने की तैयारी में है केंद्र सरकार

Mon, 04 Feb 2019 10:19 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 04 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
not only Vijay mallya but government is trying to extradite 58 economic offenders living abroad
मेहुल चोकसी-विजय माल्या

विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, नितिन और चेतन संदेसरा, ललित मोदी और यूरोपियन बिचौलिए गुईडो राल्फ हाश्चके और कार्लो गेरोसा उन 58 आर्थिक भगोड़ों में शामिल हैं जो विदेश में रह रहे हैं और उन्हें देश वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की मांग, इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस और और लुक आउट नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया है। इन 58 में से सरकार और जांच एजेंसियां जैसे कि प्रवर्तन निदेशायलय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वर्तमान में यूएई, ब्रिटेन, बेल्जियम, मिस्र, अमेरिका और एंटीगुआ को प्रत्यर्पण संबंधी अनुरोध भेजे हुए हैं। 

विज्ञापन



विदेश मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दिए दए विस्तारपूर्वक जवाब में बताया गया कि सरकार ने वीवीआईपी चॉपर घोटाले के बिचौलिए गुईडो हाश्चके और कार्लो गेरोसा को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए इटली को अक्तूबर में फिर से प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया है। इससे पहले सीबीआई ने नवंबर 2017 में गेरोसा के लिए और जनवरी 2018 में हाश्चके के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा था। जिसे कि इटली के प्राधिकारियों ने वापस कर दिया था।
विज्ञापन


जांचकर्ताओं का कहना है कि हाश्चके और गेरोसा वीवीआईपी चॉपर घोटाले से जुड़ी जांच की कड़ियां जोड़ने के लिए जरूरी हैं। हाल ही में सऊदी से क्रिश्चियन मिशेल का प्रत्यर्पण हुआ है। नीरव मोदी के बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। ब्रिटेन को अगस्त में दो अलग-अलग प्रत्यर्पण अनुरोध भेजे गए हैं। इसके अलावा उसके भाई नीशल और नजदीकी सहयोगी सुभाष परब के लिए यूएई से प्रत्यर्पण की मांग की गई है। नीशल के लिए बेल्जियम और परब के लिए इजिप्ट से भी प्रत्यर्पण की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दुनिया के भगोड़ों को लाने की जद्दोजहद: भारत कुछ को लाया, अमेरिका को आज भी... इंतजार

इसी तरह एंटीगुआ में रह रहे चोकसी के खिलाफ प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया है और हाल ही में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया है। जिससे वह अतंरराष्ट्रीय भगोड़ा बन गया है। गुजरात बेस्ड व्यवसायी आशीष जोबनपुत्र और उसकी पत्नी प्रीति को प्रत्यर्पित करने की मांग अमेरिका से की गई है। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के बारे में सरकार ने कहा कि उसके प्रत्यर्पण की मांग सिंगापुर, हांग कांग, यूएई और मॉरिशियस से की गई है। इसके अलावा बिचौलिए दीपक तलवार (जिसके यूएई में रहने की संभावना है) और संजय भंडारी (लंदन) की भी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed