फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not only Vande Bharat-Rajdhani Trains are also earning huge profits passengers get these facilities

Railways: वंदे भारत-राजधानी ही नहीं, ये ट्रेनें भी कमा रहीं खूब मुनाफा, यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

Tue, 07 May 2024 04:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 May 2024 04:31 PM IST
सार

विस्टाडोम कोच पहली बार 2018 में मुंबई-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस में मध्य रेल पर शुरू किए गए थे। यात्रियों के अच्छे प्रतिसाद के कारण, मुंबई-मडगांव रूट पर दूसरा विस्टाडोम कोच 15.09.2022 से तेजस एक्सप्रेस से जोड़ा गया था।

विज्ञापन
Not only Vande Bharat-Rajdhani Trains are also earning huge profits passengers get these facilities
भारतीय रेलवे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे हर दिन करीब 10 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनें चलाता है। इन ट्रेनों में करीब हर दिन दो करोड़ से अधिक यात्री सफर करते हैं। हालांकि, कुछ ट्रेनें ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल पैसेंजर्स सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ही नहीं करते हैं, बल्कि इनका सफर भी यात्रियों के लिए काफी सुहाना होता है।

विज्ञापन


यात्रियों का सफर आरामदायक और मजेदार बनाने के लिए सेंट्रल रेलवे ने ऐसे ही हाल ही में विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन शुरू की है। चाहे मुंबई गोवा रूट पर घाटियों, नदियों और झरनों का मनमोहक दृश्य हो या मुंबई-पुणे रूट पर वेस्टर्न घाट का शानदार नजारे, चौड़ी खिड़कियों और ग्लॉस टॉप वाले ये कोच लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में सेंट्रल रेलवे की इन ट्रेनों से करीब 1.76 लाख पैसेंजर्स ने यात्रा का आनंद लिया है, जिससे रेलवे को 26.50 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों की है सबसे ज्यादा मांग

  • 12125/12126 मुंबई-पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस 99.26 फीसदी यानी 30,981 यात्रियों की ऑक्यूपेंसी के साथ सबसे आगे है, इसके बाद दूसरे स्थान पर है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 11007/11008 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस 97.49 फीसदी यानी 31,162 यात्रियों की ऑक्यूपेंसी के साथ।
  • 12051/12052 सीएसएमटी-मडगांव-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस 95.49 फीसदी यानी 30,758 यात्रियों की ऑक्यूपेंसी के साथ।
  • 12123/12124 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन 92.72 फीसदी यानी 29,702 यात्रियों की क्षमता के साथ।
  • 12025/12026 पुणे-सिकंदराबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस 87.84 फीसदी यानी 24,274 यात्रियों की ऑक्यूपेंसी के साथ और 22119/22120 मुंबई-मडगांव-मुंबई तेजस एक्सप्रेस 77.85 फीसदी यानी 29.527 यात्रियों की ऑक्यूपेंसी है।


सबसे ज्यादा कमाई कर रही हैं ये गाड़ियां

  • 22119/22120 मुंबई-मडगांव-मुंबई तेजस एक्सप्रेस 7.68 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ सबसे अव्वल है।
  • इसके बाद दूसरे स्थान पर है, 6.16 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ 12051/12052 सीएसएमटी-मडगांव- सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस।
  • 4.98 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ 12025/12026 पुणे-सिकंदराबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस।
  • 12123/12124 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन 2.72 करोड़ रुपये के साथ कमाया इतना राजस्व।
  • 12125/12126 मुंबई-पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस की कमाई 2.60 करोड़ रुपये।
  • 11007/11008 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस 2.35 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ काफी पीछे है।


2018 में शुरू हुई थी पहली विस्टाडोम
विस्टाडोम कोच पहली बार 2018 में मुंबई-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस में मध्य रेल पर शुरू किए गए थे। यात्रियों के अच्छे प्रतिसाद के कारण, मुंबई-मडगांव रूट पर दूसरा विस्टाडोम कोच 15.09.2022 से तेजस एक्सप्रेस से जोड़ा गया था।
 
इन कोचों की अपार लोकप्रियता के कारण दिनांक 26.6.2021 से मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस में इन कोचों की शुरुआत की गई और यात्रियों की मांग को देखते हुए, मुंबई-पुणे रूट पर दो और विस्टाडोम कोच दिनांक 15.8.2021 से डेक्कन क्वीन से जोड़े गए। प्रगति एक्सप्रेस में 25.07.2022 से और साथ ही पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में 10.08.2022 से एक विस्टाडोम कोच जोड़ा गया।

विस्टाडोम कोचों में कांच की छत के अलावा कई अन्य विशेषताएं हैं, जैसे चौड़ी खिड़की के शीशे, एलईडी लाइट, घूमने वाली सीटें और पुश बैक कुर्सियां, विद्युत चालित स्वचालित स्लाइडिंग कंपार्टमेंट दरवाजे, दिव्यांगों के लिए चौड़े स्लाइडिंग दरवाजे, सिरेमिक टाइल फर्श के साथ शौचालय आदि है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, व्यूइंग गैलरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed