फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not at war with West Bengal government: Jagdeep Dhankhar

राज्य सरकार से युद्ध छेड़ना नहीं, जनता की सेवा करना है मेरा उद्देश्य: जगदीप धनखड़

Wed, 06 Nov 2019 05:43 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Nov 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Not at war with West Bengal government: Jagdeep Dhankhar
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल सरकार से विभिन्न मुद्दों पर भिड़ने वाले राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सरकार के साथ मुझे कोई युद्ध नहीं छेड़ना है। मेरा उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विश्वविद्यालय अपने मन मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं।    

विज्ञापन


राज्यपाल ने ये बातें एमसीसीआई एजुकेशन फोरम में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलपति होने के नाते मैं सुर्खियां बटोरने वाले विभिन्न विकास कार्यों का साक्षी बना हूं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि अगर मैं उन सभी को बताना शुरू करता हूं, तो यह अगले दिन अखबारों की सुर्खियां बन जाएंगी। यह माना जाता है कि विश्वविद्यालयों का कुलपति होने के नाते हम उन्हें अपने मुताबिक कार्य करने की अनुमति देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि प्रश्न यह उठता है कि कौन बड़ा है, राज्यपाल या फिर राज्य? मैंने विश्वविद्यालयों के संचालन में राज्यपाल और राज्य सरकार की भूमिका जानने की कोशिश की। मैंने पाया कि इसमें दोनों की छोटी सी भूमिका है। इसलिए 'कौन बड़ा है' है कि प्रतिस्पर्धा की बजाय हमें संचालन में सहयोग करना चाहिए।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed