फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast news update: VHP calls protest in karimganj murder case, five manipur cop held with heroin

Manipur: मणिपुर में पांच पुलिसकर्मियों के पास से करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद, गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2023 10:07 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 16 Jan 2023 10:07 PM IST
सार

सोमवार को काकिंग के पुलिस अधीक्षक श्रेय वत्स ने बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 102 पर कुराओपोकपी इलाके में वाहन जांच के दौरान मादक पदार्थ जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं। ये पुलिसकर्मी मारुति जिप्सी में इंफाल जा रहे थे।

विज्ञापन
Northeast news update: VHP calls protest in karimganj murder case, five manipur cop held with heroin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में पांच पुलिसकर्मियों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है। मामला सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी पुलिस वाहन में हेरोइन और याबा टैबलेट सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर इंफाल ले जा रहे थे। 

विज्ञापन


सोमवार को काकिंग के पुलिस अधीक्षक श्रेय वत्स ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 102 पर कुराओपोकपी इलाके में जांच के दौरान मादक पदार्थ जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं। ये पुलिसकर्मी मारुति जिप्सी में इंफाल जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हवलदार अचौबा सिंह, कांस्टेबल वाई दिनेश्वर सिंह और राइफलमैन सुभाष, एम प्रेमचंद्र सिंह और एन दोरेंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


1.33 किग्रा हेरोइन और 80 हजार याबा टैबलेट
पुलिस अधीक्षक ने बताया, पुलिसकर्मियों के पास से 1.33 किलोग्राम हेरोइन और 80,000 से अधिक याबा की गोलियां जब्त की गईं। इनकी कीमत करोड़ों रुपये होने की उम्मीद है। एक पुलिस कर्मी के पास से 80 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार कर्मियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए काकिंग पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बजरंग दल करेगा देशव्यापी प्रदर्शन 
असम के करीमगंज जिले में पिछले दिनों हुई बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने बयान जारी किया है। संगठन ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ता की हत्या 'जिहादियों' ने की थी। विहिप ने इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने दावा किया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले दो वर्षों में, बजरंग दल के नौ कार्यकर्ता मारे गए हैं और जिहादियों ने 32 लोगों पर हमला किया है। 17 और 18 जनवरी को बजरंग दल देश भर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगा और जिलाधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपेगा।

बता दें, संभु कोइरी की सात जनवरी को करीमगंज शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर बाजारीचेरा पुलिस स्टेशन के लोयरपुआ इलाके में हत्या कर दी गई थी। कोइरी पड़ोसी हैलाकांडी जिले में बजरंग दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद करीमगंज जिले लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed