{"_id":"5ca204bbbdec22145b20ee9e","slug":"north-and-central-india-temperatures-may-be-more-than-zero-point-five-degrees-above-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के लिए रहें तैयार : उत्तर एवं मध्य भारत में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्मी के लिए रहें तैयार : उत्तर एवं मध्य भारत में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका
Mon, 01 Apr 2019 06:43 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 01 Apr 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन महीनों के लिए अपने मौसमी अनुमान में सोमवार को कहा कि अप्रैल से जून के बीच उत्तर एवं मध्य भारत में औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की आशंका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान देश के अन्य हिस्सों में सामान्य के करीब ही रहेगा। मौसमी अनुमान में बताया गया, मध्य भारत के ज्यादातर मौसम संबंधी उपखंडों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ उपखंडों में अप्रैल से जून का मौसमी औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है। शेष उपखंडों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आईएमडी के उत्तर-पश्चिमी उपखंड में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान आते हैं। वहीं, मध्य भारत उपखंड में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, मध्यप्रदेश और गुजरात आते हैं। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम एवं औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन