फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Normal life hit in Manipur's Churachandpur as tribal organisation enforces shutdown

Manipur: महिला की मौत के बाद आदिवासी संगठन के बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित; ITLF ने की स्वतंत्र जांच की मांग

Fri, 20 Jun 2025 05:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Jun 2025 05:12 PM IST
सार

Manipur: मणिपुर के चुराचांदपुर में एक बुजुर्ग महिला की मुठभेड़ में मौत के बाद एक आदिवासी संगठन ने बंद का आह्वान किया। जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति काफी कम रही। 

विज्ञापन
Normal life hit in Manipur's Churachandpur as tribal organisation enforces shutdown
मणिपुर हिंसा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शुक्रवार को एक बार फिर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, क्योंकि एक आदिवासी संगठन ने जिले में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया। यह बंद एक बुजुर्ग कुकी महिला की हत्या के विरोध में बुलाया गया है। बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के कार्यकर्ताओं ने कई सड़कों को जाम कर दिया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


मुठभेड़ में हुई बुजुर्ग महिला की मौत
प्रदर्शनकारी लाठियों के साथ सड़कों पर उतरे और सुरक्षा बलों व अज्ञात हथियारबंद लोगों के बीच हुई मुठभेड़ में बुजुर्ग महिला होइखोलहिंग हाओकिप की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति काफी कम रही और सभी शिक्षण संस्थान दिनभर के लिए बंद रखे गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- स्वास्थ्य क्षेत्र में PM ने किए बड़े सुधार; अंग्रेजी को लेकर केरल के मंत्रियों का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीएलएफ ने की स्वतंत्र जांच की मांग
आईटीएलएफ ने यह बंद गुरुवार शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद बुलाया, जिसमें हाओकिप की जान गई। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बल लांगचिंगमानबी और हाइचांगलोक इलाकों में अभियान चला रहे थे। सुरक्षा बलों को देखकर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। आईटीएलएफ ने केंद्र सरकार से आदिवासी लोगों और उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में 'बफर जोन' के बार-बार उल्लंघन की स्वतंत्र जांच की मांग भी की है।

कांगपोकपी में भी आज से बंद शुरू
इस बीच, कांगपोकपी जिले में भी शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 24 घंटे का बंद शुरू किया गया है। इस बंद का समर्थन ट्राइबल यूनिटी कमेटी और चुराचांदपुर के संयुक्त नागरिक संगठनों ने किया है। मई 2023 से मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है, जिसमें अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 13 फरवरी को केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था, जब मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed