फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nomination process ended on five seats in Assam Assembly By-election

Assam Assembly By-Election: पांच सीटों पर नामांकन प्रक्रिया हुई समाप्त, कुल 38 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे

Sat, 26 Oct 2024 03:46 PM IST
शिव शुक्ला एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 26 Oct 2024 03:46 PM IST
सार

बीजेपी पांच में से तीन निर्वाचन क्षेत्रों- बेहाली, सामगुड़ी और धोलाई  में चुनाव लड़ रही है, जबकि बोंगाईगांव और सिदली को अपने गठबंधन साझेदार एजीपी और यूपीपीएल के लिए छोड़ा है। कांग्रेस सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
Nomination process ended on five seats in Assam Assembly By-election
उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गया है। कुल 38 उम्मीदारों ने पर्चे भरे हैं। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हुई। अंतिम दिन सबसे अधिक 24 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। आधिकारिक बयान के मुताबिक शुक्रवार को, धोलाई से तीन उम्मीदवारों ने, सिदली से एक उम्मीदवार ने, बोंगाईगांव से पांच उम्मीदवारों ने, सामगुड़ी से 12 उम्मीदवारों ने और बेहाली से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। अब तक के प्रमुख उम्मीदवारों में सामगुड़ी में भाजपा के दीप्लू रंजन शर्मा, बोंगाईगांव में एजीपी के दिप्तिमॉय चौधुरी (जो आठ बार के पार्टी विधायक फणिभूषण चौधुरी की पत्नी हैं), बेहाली में कांग्रेस की जयता बोरा और सिदली में बोडो पीपुल्स फ्रंट के सुधो कुमार बसुमतारी शामिल हैं।

विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच 28 को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। बीजेपी पांच में से तीन निर्वाचन क्षेत्रों- बेहाली, सामगुड़ी और धोलाई  में चुनाव लड़ रही है, जबकि बोंगाईगांव और सिदली को अपने गठबंधन साझेदार एजीपी और यूपीपीएल के लिए छोड़ा है। कांग्रेस सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। ये सभी उपचुनाव मौजूदा विधायकों के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद खाली हुई सीटों पर हो रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के सामगुड़ी के उम्मीदवार तंजील हुसैन मौजूदा विधायक रकीबुल हुसैन के बेटे हैं, जिन्हें धुबरी संसदीय क्षेत्र से 10 लाख वोटों के रिकॉर्ड मार्जिन से लोकसभा के लिए चुना गया था। इस कारण यह सीट खाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोलाई के भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री परिमल सुक्लाबैद्य को सिलचर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद बने। इसके चलते यहां पर उप चुनाव हो रहे हैं। जबकि भाजपा के ही रंजीत दत्ता ने बेहाली से विधायक थे, जो अब सोनितपुर लोकसभा से सांसद हैं। इसी तरह से एनडीए के गठबंधन साझेदार एजीपी के मौजूदा विधायक फणिभूषण चौधुरी बरपेटा लोकसभा सांसद बने जबकि और सिदली के यूपीपीएल विधायक जयंता बसुमतारी कोकराझार संसदीय क्षेत्र से चुन कर सांसद बने। मतदान 13 नवंबर को इन पांच सीटों पर होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed