फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No secret chamber in Puri Jagannath temple's Ratna Bhandar: Odisha Law Minister

Odisha: 'जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में कोई गुप्त कक्ष नहीं, खजाने में दरारें', मंत्री हरिचंदन ने दी जानकारी

Fri, 01 Nov 2024 08:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Nov 2024 08:23 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा सरकार के मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने शुक्रवार को बताया कि जीपीआर सर्वे के शुरुआती निष्कर्षों के अनुसार जगन्नाथ मंदिर के रत्न भडार में कोई गोपनीय कक्ष नहीं मिला है। 

विज्ञापन
No secret chamber in Puri Jagannath temple's Ratna Bhandar: Odisha Law Minister
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वे के प्रारंभिक नतीजों से पता चला है कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भडार में कोई गोपनीय सुरंग या कक्ष नहीं है। हालांकि, इसकी पुष्टि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी। ओडिशा के कानून, निर्माण और आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कोई गोपनीय रास्ता नहीं मिला। हालांकि सर्वेक्षण में मंदिर के खजाने में दरारें पाई गईं। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने खजाने में मूल्यवान वस्तुओं और गहनों की अटकलों के बीच जीपीआर सर्वे की मांग की थी। 
विज्ञापन

 
हरिचंदन ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के गहनों और कीमती सामान की सूची तब बनाई जाएगी, जब एएसआई रत्न भंडार की मरम्मत पूरी कर लेगी। उन्होंने कहा, अभी मरम्मत करना संभव नहीं है, क्योंकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है और यह कार्तिक का पवित्र महीना है। मरम्मत का काम एक महीने से अधिक समय लेगा और एएसआई कार्तिक पूर्णिमा के बाद दरारों को ठीक करने का कार्यक्रम बनाएगी। उन्होंने कहा, एक बार मरम्मत पूरी हो जाने के बात खजाने में कीमती सामान की सूची बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed