फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No reshuffle in Assam cabinet now, major changes after Lok Sabha polls: CM Himanta Biswa Sarma

Assam: सीएम सरमा बोले- असम मंत्रिमंडल में अभी कोई फेरबदल नहीं होगा; बाढ़ को लेकर केजरीवाल पर कसा तंज

Sat, 15 Jul 2023 08:56 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 15 Jul 2023 08:56 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की संभावना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आम तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करते हैं। एक अध्यक्ष का निश्चित कार्यकाल होता है। आधे रास्ते में कोई बदलाव नहीं होता। 

विज्ञापन
No reshuffle in Assam cabinet now, major changes after Lok Sabha polls: CM Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होने जा रहा है, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद और 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन


सीएम सरमा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया। मैंने असम के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के केंद्रीय हिस्से के रूप में 340 करोड़ रुपये जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की संभावना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आम तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करते हैं। एक अध्यक्ष का निश्चित कार्यकाल होता है। आधे रास्ते में कोई बदलाव नहीं होता। परिसीमन की कवायद के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा कि इसका कोई विरोध नहीं है। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्सीमांकन करने और नाम बदलने से संबंधित कुछ मुद्दे सामने आए हैं। चुनाव आयोग की टीम के आगामी दौरे पर इन पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर भी तंज कसा। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि वह मुझे दिल्ली दौरे के लिए आमंत्रित करेंगे। मैं छह महीने से उनके आमंत्रण का इंतजार कर रहा हूं ताकि देख सकूं कि उन्होंने राजधानी में किस तरह का विकास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed