फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no relief from scorching heat in northwest, central and eastern India for next four days know Updates

प्रचंड गर्मी का सितम: उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अभी चार दिन राहत नहीं; कई राज्यों में अलर्ट जारी

Wed, 11 Jun 2025 05:04 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 11 Jun 2025 05:04 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर 12 जून तक, राजस्थान के कई स्थानों, पंजाब में और चंडीगढ़ में 13 जून तक लू चलने की संभावना है। हालत यह है कि सुबह की शुरुआत ही करीब 30 डिग्री तापमान से हो रही है।

विज्ञापन
no relief from scorching heat in northwest, central and eastern India for next four days know Updates
गर्मी बढ़ा रही सितम।

विस्तार

पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी आसमान से आग बरस रही है। सुबह नौ बजे के बाद ही घर से निकलना भारी पड़ रहा है और दोपहर आते-आते खून को भी सूखा देने वाली गर्मी महसूस होने लगी है। ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर यह 47 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। अभी कम से कम चार दिन कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, उसके बाद ही राहत की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में 11 और 12 जून को भीषण लू चलेगी, जिसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बुधवार को लू और भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर झुलसा देने वाली गर्मी जारी रहेगी और लू चलेगी, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के कई जिलों में पारा 47 डिग्री से अधिक
आईएमडी ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा, खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान को। श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री के पार चला गया। श्रीगंगानगर में लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री सेल्सियस (47.4) से अधिक तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर, चुरु, फलौदी, जयसलमेर और कोटा में यह 45 डिग्री के पार रहा। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में भी कई जगहों पर 45 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जम्मू में छह साल बाद भीषण गर्मी
जम्मू में गर्म हवाओं के साथ सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री के ऊपर रहा। यहां छह साल बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। कश्मीर के कोकरनाग और काजीगुंड में भी दो-दो साल बाद गर्म दिन बीता है। राजधानी श्रीनगर में भी पारे ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गर्म हवाओं से मैदानों के साथ पहाड़ तप रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले दो दिन 12 जून तक राहत नहीं मिलेगी। लू के साथ गर्म हवाएं जारी रहेंगी।

पूर्वोत्तर में बाढ़...गंगटोक में मलबे से दो और शव मिले
उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले के चाटेन में 1 जून को भीषण भूस्खलन की चपेट में सेना के शिविर से दो और शव निकाले गए हैं। पुलिस अधीक्षक सोनम सोनम देचू भूटिया ने बताया कि इनमें एक महिला और एक पुरुष का शव है। भूस्खलन के दिन तीन लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग लापता हुए थे। इनमें से अब तक तीन लोगों के शव मिल चुके हैं, शेष लोगों की तलाश जारी है। सोमवार को एक शव बरामद किया गया था।

 असम में नदियां खतरे के निशान से नीचे
असम में बाढ़ की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और ब्रह्मपुत्र समेत प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ पीड़ित घटकर 1.60 लाख रह गए हैं।

 केरल में फिर शुरू होगा बारिश का दौर
आईएमडी ने कहा है कि केरल में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बृहस्पतिवार को दो जिलों, शुक्रवार को चार और शनिवार को नौ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed