फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No plan to give special status to a particular

किसी राज्य को विशेष दर्जा देने की योजना नहीं, सरकार ने किया साफ

Wed, 12 Apr 2017 04:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Apr 2017 04:57 AM IST
विज्ञापन
No plan to give special status to a particular

केंद्र सरकार ने मंगलवार को साफ कर दिया कि उसकी किसी राज्य को विशेष दर्जा देने की कोई योजना नहीं हैं। योजना राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। वह कांग्रेस के केवीपी रामचंद्र राव के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। रामचंद्र चाहते थे कि विशेष राज्य के दर्जे के सिद्धांत को जारी रखने पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक बुलाई जानी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने को लेकर विपक्ष ने एकजुट होकर सदन से वाकआउट भी किया। वहीं सरकार ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा उन्हीं राज्य को दिया है जिन्हें उनकी जरूरत है। लेकिन विपक्ष ने कहा कि सरकार सदन को गुमराह कर रही है। वे राज्यों का हक मान रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि सरकार वित्त आयोग की सिफारिश की आड़ लेकर कई राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देने का हक छिन रही है। जबकि वित्त आयोग ने ऐसी कोई सिफारिश नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू जब विपक्ष में थे तो उन्होंने यूपीए सरकार से आंध्र प्रदेश को 10 साल के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसका आश्वासन दिया। मगर सत्ता में आने के बाद वे इस बात को भूल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed