फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "No one has right to exercise violence against women": Adhir Ranjan Chowdhury

West Bengal: 'किसी को भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने का अधिकार नहीं', कूचबिहार मामले पर बोले अधीर रंजन चौधरी

Sun, 30 Jun 2024 09:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

West Bengal: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी जाति की हों, उन पर हमले अस्वीकार्य हैं। उन्होंने पूछा कि चुनाव हो चुके हैं, नतीजे घोषित हो चुके हैं और सत्तारूढ़ दल ने राज्य में ज्यादातर सीट पर जीत दर्ज की है, तो सरकार राज्य में हिंसा का सहारा क्यों ले रही है?

विज्ञापन
"No one has right to exercise violence against women": Adhir Ranjan Chowdhury
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला पर कथित हमले की निंदा की और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकसभा चुनावों के बाद देश के किसी भी हिस्से में नहीं देखी जा रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, महिलाएं चाहे किसी भी जाति की हों, उन पर हमले अस्वीकार्य हैं। चुनाव हो चुके हैं, नतीजे घोषित हो चुके हैं और सत्तारूढ़ दल ने राज्य में ज्यादातर सीट पर जीत दर्ज की है, तो सरकार राज्य में हिंसा का सहारा क्यों ले रही है? चौधरी ने कहा, देश में कहीं भी हम इस तरह के मामले नहीं देख रह हैं, जैसा कि चुनाव के बाद बंगाल में देखा जा रहा है। किसी को भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कूचबिहार में एक अल्पसंख्यक महिला पर कथित हमले की घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय दल गठित किया है। सात सदस्यीय टी में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, शिखा चटर्जी, फाल्गुनी पात्रा, शशि अग्निहोत्री, मालती रॉय, मफूजा खातून और सांसद जयंत रॉय शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कूचबिहार में एक महिला पर हमले की कथित घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि कूच बिहार में एक मुस्लिम महिला से जुड़ी घटना के बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी से झूठी जानकारी फैलाने से बचने और किसी भी खबर भरोसा करने या साझा करने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने का आग्रह किया। 


कूच बिहार पुलिस ने एक बयान में कहा, हमारे संज्ञान में आया है कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक मुस्लिम महिला से जुड़ी घटना के बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह गलत बताया जा रहा है कि एक सियासी दल का समर्थन करने के लिए महिला को निर्वस्त्र किया गया और पीटा गया। इस गलत सूचना का इस्तेमाल सांप्रदियाक और राजनीतिक रंग देने के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed