फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no one from ajit pawar side switching to sharad pawar faction says ncp maharashtra chief sunil tatkare

Maharashtra: 'एनसीपी का कोई विधायक शरद पवार गुट के साथ नहीं जा रहा', सुनील तटकरे बोले- जानबूझकर ये अफवाह फैलाई

Thu, 06 Jun 2024 04:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 06 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

तटकरे ने कहा 'जानबूझकर ये अफवाह फैलाई जा रही है कि हमारे विधायक शरद पवार गुट के संपर्क में है। हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं और हम एक टीम हैं। ऐसी अफवाहें और फर्जी वीडियो चुनाव के दौरान भी प्रसारित किए गए थे।'

विज्ञापन
no one from ajit pawar side switching to sharad pawar faction says ncp maharashtra chief sunil tatkare
अजित पवार और शरद पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि एनसीपी के कई विधायक शरद पवार गुट के संपर्क में हैं। सुनील तटकरे ने कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं और जानबूझकर ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं। सुनील तटकरे ने ये भी बताया कि वह एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 
विज्ञापन


'जानबूझकर फैलाई जा रही अफवाहें'
एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि 'पार्टी की कोर कमेटी की आज बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में हम ज्यादा आक्रामक तरीके से प्रचार करेंगे। एनसीपी के सभी विधायकों की शाम में बैठक होगी, जिसमें चुनाव से संबंधित चर्चा होगी।' तटकरे ने कहा 'जानबूझकर ये अफवाह फैलाई जा रही है कि हमारे विधायक शरद पवार गुट के संपर्क में है। हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं और हम एक टीम हैं। ऐसी अफवाहें और फर्जी वीडियो चुनाव के दौरान भी प्रसारित किए गए थे। अजित पवार, प्रफुल पटेल और मैं, हम सभी दिल्ली जा रहे हैं, जहां हम एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल होंगे।'
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा था दावा
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अजित पवार की एनसीपी के कई विधायक पाला बदलकर शरद पवार की एनसीपी एसपी में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया कि अजित पवार की पार्टी के 12-13 विधायक एनसीपी एसपी में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अब एनसीपी महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट विस्तार की मांग कर सकती है। हालांकि इसका फैसला सीएम और दो डिप्टी सीएम द्वारा ही किया जाएगा। वहीं शरद पवार ने गुरुवार को मुंबई में अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की। एनसीपी के विधायकों के कथित तौर पर एनसीपी एसपी में शामिल होने की चर्चाओं पर एनसीपी एसपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में एनसीपी एसपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ लोकसभा सीटों पर कब्जा किया। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना को नौ सीटें मिली हैं। अजित पवार की एनसीपी को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा। माना जा रहा है कि उद्धव की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी को सहानुभूति का फायदा मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed