{"_id":"57f6ade94f1c1b656d270418","slug":"no-hike-in-salary-of-cooks-and-helper-of-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने मिड डे मील के कुक और हेल्पर का वेतन बढ़ाने से किया इनकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्र ने मिड डे मील के कुक और हेल्पर का वेतन बढ़ाने से किया इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील के तहत स्कूलों में खाना बनाने वाले कुक और हेल्पर का वेतन बढ़ाने के राज्य सरकारों के प्रस्ताव को केंद्र ने ठुकरा दिया है। केंद्र का कहना है कि कुक और हेल्पर का वेतन बढ़ाने व तय करने का अधिकार राज्य सरकारों का है। राज्य अधिक वेतन बढ़ाने चाहते हैं तो वे अपने खर्चे से बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने मिड-डे-मील का खाना बनाने वाले कुक और हेल्पर का वेतन बढ़ाने के लिए मंत्रालय को पत्र लिखा था। इस प्रस्ताव में राज्यों का कहना था कि कुक और हेल्पर का वेतन बेहद कम है, इसलिए इनका वेतन बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि केंद्र मिड-डे-मील के तहत एक तय रकम राज्यों को देता है, लेकिन यदि कोई राज्य मिड-डे-मील के मेन्यू में बदलाव करते हुए उसमें कुछ अन्य खाद्य प्रोडक्ट शामिल करना चाहते हैं तो उसका फैसला राज्य अपने स्तर पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
कुक और हेल्पर को दी जाने वाली धनराशि विभिन्न राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर अलग-अलग निर्धारित कर रखी है। यूपी में एक हजार रुपये दिए जाते हैं। जबकि तमिलनाडु सरकार न्यूनतम मजदूरी के तहत पांच हजार से अधिक रुपये देती है। कई राज्य तीन हजार रुपये भी दे रहे हैं।