{"_id":"5810ec8a4f1c1b2f77bc40f3","slug":"no-government-restriction-on-pakistan-artists-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी कलाकारों पर कोई सरकारी प्रतिबंध नहीं : नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी कलाकारों पर कोई सरकारी प्रतिबंध नहीं : नायडू
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन फिल्म निर्माताओं को उन्हें काम देते समय लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
नायडू ने कहा, लोगों का कहना है कि कला की कोई सीमा नहीं है। हां, कला की कोई सीमा नहीं होती लेकिन देशों की सीमाएं होती हैं। उसका ध्यान रखना चाहिए। कलाकारों की भी जिम्मेदारी होती है कि वे लोगों की भावनाएं आहत नहीं करें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, आपको मन में हालात समझने होंगे। सामान्य समय में, हां। लेकिन ऐसी स्थिति में जब परोक्ष युद्ध चल रहा हो और आपका पड़ोसी नियमित तौर पर आतंकवादियों को प्रोत्साहित कर तथा वित्तीय मदद देकर आपको भड़का रहा हो तथा हजारों लोगों और आपके जवानों को मार रहा हो, ऐसे में अगर आप इस तरह की चर्चा में पड़ते हैं कि कला हमारा अधिकार है तो उससे लोगों को दुख पहुंचेगा। लेकिन सरकार ने किसी पर कोई रोक नहीं लगाई है।