{"_id":"5eb40a198ebc3e90454395f5","slug":"no-fault-of-irb-personnel-in-violence-on-mizoram-tripura-border-investigation-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर हुई हिंसा में आईआरबी कर्मियों की कोई गलती नहीं: जांच रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर हुई हिंसा में आईआरबी कर्मियों की कोई गलती नहीं: जांच रिपोर्ट
Thu, 07 May 2020 06:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 07 May 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
चकमा संगठनों की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि मिजोरम सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय जांच में, त्रिपुरा के साथ राज्य की सीमा पर हिंसा की घटनाओं में दो आईआरबी कर्मियों की कोई गलती नहीं मिली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में मिजोरम सीमा के पास उत्तर त्रिपुरा जिले के चकमा बहुल कवनपुई गांव के पास एक खाली घर में आग लगाने में मिजो संगठनों की किसी भी संलिप्तता को इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल मिजोरम के दो भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के कर्मी, जो अंतर-राज्यीय सीमा की रखवाली कर रहे थे, को 18 अप्रैल को कथित तौर पर पीटा गया था और बाद में दो दिन बाद घर में आग लगा दी गई थी। इसके बाद मिजोरम के पुलिस महानिदेशक एसबीके सिंह ने दोनों घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
उप महानिरीक्षक (सीआईडी) की देखरेख में यह जांच की गई।