फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No confidence motion moved by Congress against Karnataka government accepted by Vishweshwar Hegde Kageri

कर्नाटक में कांग्रेस ने येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, स्पीकर ने की पुष्टि

Thu, 24 Sep 2020 09:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Sep 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
No confidence motion moved by Congress against Karnataka government accepted by Vishweshwar Hegde Kageri
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : Twitter@ cm of karnataka

कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी ड्रामे की शुरूआत हो गई है। दरअसल सूबे की येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जिसे विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े ने पुष्टि कर दी है।  

विज्ञापन


इस नोटिस में कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत उनके मंत्रियों के इस्तीफे की मांग भी की गई है। यह नोटिस कांग्रेस नेता सिद्धारमैया द्वारा दिया गया है और अब दिए गए इस नोटिस की पुष्टि विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागीरी ने भी कर दी है। स्पीकर ने कहा कि नोटिस को लेकर चर्चा के लिए तारीख और समय शनिवार को तय किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मौजूदा येदियुरप्पा सरकार पर से लोगों का भरोसा उठ गया है। इसके साथ ही सरकार के मंत्रियों पर भी किसी को विश्वास नहीं है। इसलिए उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस के इस कदम को ‘‘राजनीतिक हथकंडा’’ बताया और कहा कि विपक्षी दल के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई और सिद्धरमैया ने अध्यक्ष को सूचित किया कि उन्होंने तथा पार्टी के अन्य सहयोगियों ने आज सुबह नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed