फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no case of new Omicron variant of Coronavirus detected in India till now news in Hindi

Omicron Variant: देश में फिलहाल नहीं कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, अब तक इसका एक भी केस सामने नहीं आया

Mon, 29 Nov 2021 06:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 29 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

कोरोना वायरस के नए और कहीं अधिक खतरनाक माने जाने वाले 'ओमिक्रॉन' वैरिएंट का देश में अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं, महाराष्ट्र में इस वैरिएंट को लेकर कैबिनेट बैठक हुई।

विज्ञापन
no case of new Omicron variant of Coronavirus detected in India till now news in Hindi
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का भारत में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को दी। कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन (बी.1.1.529) वैरिएंट पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था और तब से कई देशों में फैल चुका है।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे 'वैरिएंट ऑफ कन्सर्न' बताया है और इससे खतरे के स्तर को 'बहुत उच्च' की श्रेणी में रखा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन से संक्रमण का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है और इन्साकॉग स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


ऐसे अंतरराष्ट्रीय यात्री जो कोरोना वायरस से संक्रमित मिल रहे हैं उनके सैंपल के जीनोमिक विश्लेषण के परिणामों का अध्ययन किया जा रहा है। केंद्र ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, खास तौर पर इस वैरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित व सख्त दिशानिर्देश भी जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से संशोधित दिशानिर्देशों में कहा गया है कि जो लोग इस वायरस से प्रभावित देशों से आ रहे हैं यहां पहुंचने पर कोरोना जांच करवानी होगी और परिणाम आने तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। 

आठवें दिन फिर जांच की जाएगी। इस बार भी निगेटिव आने पर उन्हें सात दिन के लिए खुद स्वास्थ्य पर नजर रखने को कहा जाएगा। इसके अलावा यात्री के लिए 14 दिन की यात्रा जानकारी देना और यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

महाराष्ट्र: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की ट्रैकिंग पर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

ओमिक्रॉन वैरिएंट से खतरे की आशंकाओं के बीच एक समय में इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित रहे राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। यहां उन्होंने उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की ट्रैकिंग को लेकर चिंता जताई जो सीधे मुंबई नहीं उतरेंगे और फिर किसी अन्य साधन से राज्य में प्रवेश करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें आसानी होती अगर ऐसे यात्रियों के बारे में जानकारी साझा की जाए। ठाकरे ने कहा कि विदेश से आने वाले जो लोग मुंबई या किसी अन्य एयरपोर्ट पर नहीं उतरते हैं और फिर ट्रेन या बस से प्रदेश में आते हैं, उनकी जांच कैसे की जाएगी, प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी होनी चाहिए। बैठक में नए वैरिएंट पर भी चर्चा की गई।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में ओमिक्रॉन के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। ओमिक्रॉन को अगर रोकना है तो हमें साउथ अफ्रीका से आ रही फ्लाइट्स को रोकना भी जरूरी है। मंत्रिमंडल ने प्रभावित देशों से आने वाली फ्लाइट्स को प्रतिबंधित करने की मांग की है। मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार से भी इस पर विनती करने की मांग की है। आने वाले दिनों में इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा। 

वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि 3-4 दिनों से ओमीक्रोन पर हमारी चर्चा हो रही है। कल भी हमारे मुख्यमंत्री ने एक बैठक की जिसमें महाराष्ट्र के सभी अधिकारी थे। महत्वपूर्ण यही है कि हम सभी को मास्क लगाना और डबल वैक्सीनेटेड होना जरूरी है। फ्लाइट्स को लेकर हमारी एडवाइजरी जारी हो गई है। 1 दिसंबर से स्कूल खुलेंगे ही, डरने की बात नहीं है लेकिन सर्तक रहना जरूरी है। कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed