फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No allaince with Samajwadi party : Raj Babbar

यूपी का 'रण' अकेले लड़ेगी कांग्रेस, सपा के साथ गठबंधन कोरी अफवाह: राज बब्बर

Sun, 25 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
No allaince with Samajwadi party : Raj Babbar
कांग्रेस यूपी में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी ने इस बात की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं को दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर लगातार गठबंधन की बात से इंकार करते रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम को देखते हुए उन्होंने बाकायदा पत्र भेजकर गठबंधन को लेकर आ रही खबरों पर विराम लगाया है।
विज्ञापन


यूपी के प्रभारी और पार्टी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी किसी के साथ गठबंधन से इंकार किया है।

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की समाजवादी पार्टी नेताओं से हुई बातचीत के बाद से कांग्रेस-सपा के बीच गठबंधन की खबरें थम नहीं रही थीं। इतना ही नहीं, चौ. अजित सिंह की रालोद के साथ महागठबंधन की खबरें भी आती रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के भीतर स्पष्ट मैसेज दिया है।
विज्ञापन


 

गठबंधन को लेकर फैलाई जा रही बातें सिर्फ अफवाह हैं

No allaince with Samajwadi party : Raj Babbar
राज बब्बर ने पत्र में लिखा है कि विपक्ष की ओर से गठबंधन को लेकर फैलाई जा रही बातें सिर्फ अफवाह हैं। कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की गठबंधन को लेकर किसी से कोई बात नहीं हो रही है। 

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश में हुई सफल सभाओं से हताश होकर विपक्ष ऐसी भ्रामक खबरें फैला रहा है। आप भ्रामक खबरों को दरकिनार कर 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, जिससे कांग्रेस प्रदेश में सरकार बना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed