फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish Kumar will support BJP's nominee of presidential election ramnath kovind

बीजेपी के मास्टर स्ट्रोक से टूटा विपक्ष, NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देंगे नीतीश कुमार!

Tue, 20 Jun 2017 06:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 20 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar will support BJP's nominee of presidential election ramnath kovind
nitish kumar

सोमवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर चले गए बीजेपी के मास्टरस्ट्रोक ने विपक्ष की एकता पर वो करारा हमला किया जिसके बाद 17 दलों का एकजुट विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव को लेकर टूटता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन करने को लेकर जहां विपक्ष असमंजस की स्थिति में है तो वहीं विपक्षी एकता का हिस्सा बने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का मन बना चुके हैं। 

विज्ञापन


इसके लिए नीतीश कुमार ने बुधवार को विधायकों की बैठक भी बुलाई है। नीतीश इस बैठक में एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को ही नीतीश  कुमार ने अपने सहयोगी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी को फोन कर इस बात की जानकारी भी दे दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उनका नजरिया बेहद सकारात्मक है। नीतीश ने ये भी कहा कि वो अन्य सभी मुद्दों पर तो विपक्ष के साथ हैं, लेकिन राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर वो कोविंद का समर्थन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूटा विपक्ष, मायावती भी कोविंद के साथ

Nitish Kumar will support BJP's nominee of presidential election ramnath kovind

इससे पहले NDA की ओर से बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात करके उन्हें बधाई भी दी। नीतीश ने कहा था कि वो एक दलित लीडर और बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को बीजेपी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने को लेकर उन्हें बधाई देते हैं।

उन्होंने कोविंद की तारीफ करते हुए कहा था कि कोविंद ने संवैधानिक गरिमा को बनाए रखते हुए राज्यपाल के तौर पर सराहनीय काम किया। उनके राज्य सरकार के साथ बेहतर रिश्ते रहे। वहीं विपक्ष अभी भी कोविंद को समर्थन के मुद्दे पर अपना रुख साफ नहीं कर पाया है।

विपक्षी दल 22 तारीख को होने वाली बैठक में इस बात का फैसला करेंगे कि वो कोविंद के समर्थन में आएंगे या फिर विपक्ष का कोई अलग उम्मीदवार खड़ा करेंगे। वहीं मायावती ने भी दलित नेता कोविंद को लेकर सकारात्मक नजरिया जाहिर किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed