फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   patna a rape victim gets bed in hospital on said cm nitish kumar

नीतीश के निर्देश पर मिला दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल में बेड

Mon, 19 Jun 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना Updated Mon, 19 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
patna a rape victim gets bed in hospital on said cm nitish kumar
नीतीश के निर्देश पर मिला दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल में बेड - फोटो : the wire

दुष्कर्म के बाद चलती ट्रेन से फेंकी गई लखीसराय की रहने वाली पीड़ित 10वीं की छात्रा के प्रति पीएमसीएच के डॉक्टरों का गैर जिम्मेवार रवैया सामने आया है। पीड़िता को न केवल बेड के लिए 12 घंटे इंतजार करना पड़ा, बल्कि उसका समुचित इलाज भी घंटों बाद शुरू हुआ। अस्पताल की लापरवाही की रिपोर्ट मीडिया में आने के बाद सरकार सचेत हुई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद पीड़िता के इलाज की समुचित व्यवस्था हो पाई। 

विज्ञापन


इधर, पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लखीसराय के जिलाधिकारी ने कहा है कि दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बाकी पर कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि तत्काल पीड़ित परिवार को 3 लाख का चेक सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


पीएमसीएच के डॉ एसएन सिन्हा ने कहा है कि पीड़िता का समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रा का इलाज अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर कर रहा है। दवा से लेकर इलाज तक पूरा खर्च अस्पताल उठा रहा है। इधर, इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि निजी अस्पताल में छोटी सर्जरी की गई है, जिससे दुष्कर्म होने का अनुमान लगाया गया है। वैसे जांच के बाद पता चला कि पीड़िता को गंभीर चोट आई है। कमर व पैर की हड्डी फैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को दुष्कर्म के बाद पीड़िता को चलती ट्रेन से उसे किऊल स्टेशन के पास फेंक दिया था। परिजनों का कहना है कि पहले एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराने ले गए, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।


देर रात जब उसके परिजनों ने पीएमसीएच में उसे भर्ती कराया, तो न उसका इलाज शुरू किया गया और न  ही उसे एडमिट करने के लिए बेड मुहैया कराया गया। मीडिया रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 16 पर उसे जगह दी गई, जहां सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed