{"_id":"643781e4cc3dc11f2200a955","slug":"nitish-kumar-tejashwi-yadav-meet-with-rahul-gandhi-bjp-said-thagbandhan-kaurava-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Opposition Unity: 'न जाने किस किस के सामने झुकेंगे नीतीश...', विपक्षी एकता पर भाजपा नेताओं का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Opposition Unity: 'न जाने किस किस के सामने झुकेंगे नीतीश...', विपक्षी एकता पर भाजपा नेताओं का तंज
Thu, 13 Apr 2023 10:17 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:17 AM IST
सार
राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ हुई बैठक को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा से लड़ेंगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी से मिलते नीतीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। विपक्षी नेताओं की इस मुलाकात पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने नीतीश कुमार की राहुल गांधी के साथ मुलाकात वाली तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'और न जाने किस-किस के सामने झुकेंगे नीतीश कुमार।'
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने बोला हमला
भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी विपक्षी नेताओं की इस मुलाकात पर निशाना साधा और ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक निरर्थक समूह, जो उन्हें महाभारत के कौरवों की याद दिलाता है। अच्छी कोशिश की है कांग्रेस ने लेकिन आप पहले से जानते हैं कि विजेता कौन है!' भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विपक्षी एकता पर तंज कसा और कहा कि यह भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियों का ठगबंधन है।
विज्ञापन
और ना जाने किस किस के सामने झुकेंगे नीतीश कुमार… pic.twitter.com/xjXSr7ognh
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 12, 2023
विज्ञापन
राहुल गांधी ने बताया ऐतिहासिक
बुधवार को दिल्ली में हुई विपक्षी नेताओं की मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन में चुनाव लड़ने का एलान किया। राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ हुई बैठक को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा से लड़ेंगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर भी मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने भी नीतीश कुमार के सभी विपक्षी पार्टियों के एक ही मंच पर लाने की कोशिशों की तारीफ की और अपना समर्थन देने की बात कही।
इससे पहले अदाणी मामले पर 19 विपक्षी पार्टियां जेपीसी का गठन करने की मांग को लेकर एक मंच पर एकजुटता दिखा चुकी हैं। नीतीश कुमार खुद की प्रधानमंत्री की दावेदारी से इनकार कर चुके हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों पर सभी की नजरें हैं।