फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari says Shivaji Maharaj was a 100 per cent secular ruler never destroyed any mosque

Maharashtra: नितिन गडकरी बोले- 100 फीसदी धर्मनिरपेक्ष शासक थे शिवाजी महाराज, कोई मस्जिद नहीं तोड़ी

Wed, 02 Apr 2025 09:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 09:15 PM IST
सार

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, "शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया।

विज्ञापन
Nitin Gadkari says Shivaji Maharaj was a 100 per cent secular ruler never destroyed any mosque
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सौ फीसदी धर्मनिरपेक्ष शासक थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते, लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे पर समय आया है, जब महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरानकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के बाहर कई लोगों के मन में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं। गडकरी ने कहा, "शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया।"
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी कोई बड़ा नेता बनता है, तो वह जाति और धर्म की बात करने लगता है। मैं लोगों को चेतावनी देता हूं कि जाति और धर्म की बात न करें। इस कार्यक्रम में मंत्री ने ‘द वाइल्ड वॉरफ्रंट’ पुस्तक के अंग्रेजी अनुवाद संस्करण का विमोचन किया। जिसे विश्वास पाटिल ने लिखा है और नदीम खान ने अनुवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed