{"_id":"6021c4228ebc3ed1ac074222","slug":"nitin-gadkari-says-from-april-to-december-an-average-of-28-km-of-highway-was-built-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से दिसंबर तक प्रतिदिन औसतन 28 किलोमीटर हाईवे का हुआ निर्माण : नितिन गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अप्रैल से दिसंबर तक प्रतिदिन औसतन 28 किलोमीटर हाईवे का हुआ निर्माण : नितिन गडकरी
Tue, 09 Feb 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Feb 2021 04:37 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि कोरोना महामारी केे बीच पिछले साल अप्रैल से लेकर दिसंबर तक देश में औसतन हर रोज 28 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ। एक लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 7767 किलोमीटर राजमार्ग बना।
विज्ञापन
इसमें 6858 करोड़ रुपये लागत से सर्वाधिक 1662 किलोमीटर निर्माण महाराष्ट्र में हुआ, दूसरे नंबर पर 552 किलोमीटर राजमार्ग उत्तर प्रदेश में बनाया गया। गडकरी ने साथ ही बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्गों पर अनुसंधान के लिए 200 तकनीकी संस्थानों के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 250 से अधिक संस्थानों से बातचीत की गई थी जिनमें 200 के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इनमें आईआईटी, एनआईटी और एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन