फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin gadkari says Development of a community cannot be ensured just by reservation

गडकरी बोले- क्या इंदिरा गांधी जाति के आधार पर सत्ता में आईं? सिर्फ आरक्षण से विकास संभव नहीं

Mon, 16 Sep 2019 10:14 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari says Development of a community cannot be ensured just by reservation
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय के लोगों के विकास के लिए आरक्षण जरूरी है लेकिन सिर्फ कोटा प्रणाली से ही उनका संपूर्ण विकास सुनिश्चित नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक कदमों से समुदाय के विकास पर जोर दिया।

गडकरी ने जातिगत विचार से ऊपर उठकर नेतृत्व की बात की और ‘‘कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।’’

केंद्रीय मंत्री ने महात्मा फुले शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय माली समाज महाअधिवेशन’ में आए लोगों को संबोधित किया।

इससे पहले कार्यक्रम में माली समुदाय के नेताओं ने अपने समाज के लोगों का और अधिक प्रतिनिधित्व तथा उनके लिए चुनाव में टिकट समेत अन्य चीजों की मांग की। यह समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


बाद में गडकरी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर समुदाय से आम तौर पर ऐसी मांगें सामने आती हैं और इस तरह के दावों से परे हटकर सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने निजी तौर पर महसूस किया है कि समुदाय से अधिक से अधिक मंत्रियों के होने का यह मतलब नहीं है कि उक्त सामाजिक समूह के लोग अधिक प्रगति करेंगे।


गडकरी ने कहा, ‘‘जब लोग अपने काम के आधार पर टिकट पाने में नाकाम रहते हैं तो वे जाति का कार्ड खेलते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि क्या जॉर्ज फर्नांडीस (पूर्व केंद्रीय मंत्री) का संबंध किसी जाति से था? वह किसी जाति से संबंधित नहीं थे... वह ईसाई थे। क्या इंदिरा गांधी जाति के आधार पर सत्ता में आईं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या अशोक गहलोत आपकी जाति से है? लेकिन वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने जब अन्य जाति के लोगों ने उनकी मदद की।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed