{"_id":"5d7fbbfb8ebc3e93b65d496d","slug":"nitin-gadkari-says-development-of-a-community-cannot-be-ensured-just-by-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी बोले- क्या इंदिरा गांधी जाति के आधार पर सत्ता में आईं? सिर्फ आरक्षण से विकास संभव नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गडकरी बोले- क्या इंदिरा गांधी जाति के आधार पर सत्ता में आईं? सिर्फ आरक्षण से विकास संभव नहीं
Mon, 16 Sep 2019 10:14 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय के लोगों के विकास के लिए आरक्षण जरूरी है लेकिन सिर्फ कोटा प्रणाली से ही उनका संपूर्ण विकास सुनिश्चित नहीं हो सकता है।
उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक कदमों से समुदाय के विकास पर जोर दिया।
गडकरी ने जातिगत विचार से ऊपर उठकर नेतृत्व की बात की और ‘‘कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।’’
केंद्रीय मंत्री ने महात्मा फुले शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय माली समाज महाअधिवेशन’ में आए लोगों को संबोधित किया।
इससे पहले कार्यक्रम में माली समुदाय के नेताओं ने अपने समाज के लोगों का और अधिक प्रतिनिधित्व तथा उनके लिए चुनाव में टिकट समेत अन्य चीजों की मांग की। यह समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है।
बाद में गडकरी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर समुदाय से आम तौर पर ऐसी मांगें सामने आती हैं और इस तरह के दावों से परे हटकर सोचना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने निजी तौर पर महसूस किया है कि समुदाय से अधिक से अधिक मंत्रियों के होने का यह मतलब नहीं है कि उक्त सामाजिक समूह के लोग अधिक प्रगति करेंगे।
गडकरी ने कहा, ‘‘जब लोग अपने काम के आधार पर टिकट पाने में नाकाम रहते हैं तो वे जाति का कार्ड खेलते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि क्या जॉर्ज फर्नांडीस (पूर्व केंद्रीय मंत्री) का संबंध किसी जाति से था? वह किसी जाति से संबंधित नहीं थे... वह ईसाई थे। क्या इंदिरा गांधी जाति के आधार पर सत्ता में आईं?’’
उन्होंने कहा, ‘‘क्या अशोक गहलोत आपकी जाति से है? लेकिन वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने जब अन्य जाति के लोगों ने उनकी मदद की।’’