गडकरी बोले, मैंने पहले ही कहा था कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी संभव है
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने पर अपना पुराना बयान दोहराया है। उन्होंने कहा- मैंने पहले ही कहा था कि क्रिकेट और राजनीति कुछ भी संभव है, आज आप समझ सकते हैं कि मेरा क्या मतलब था।
Union Minister & BJP leader, Nitin Gadkari on #MaharashtraGovtFormation: I had earlier said anything can happen in cricket and politics, now you can understand what I meant. pic.twitter.com/Lv9Gc65tKQ
विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 23, 2019
14 नवंबर को एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान पर नितिन गडकरी ने कहा था, 'क्रिकेट और राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कभी लगता है कि आप हार रहे हैं, लेकिन परिणाम एकदम उलट आता है।'
शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गठबंधन की सरकार बनाने की तैयारी में थी लेकिन इसी बीच शनिवार सुबह राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को हैरान कर दिया।
इस गठबंधन के बारे में किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी। अब दोनों के सामने विधानसभा में बहुमत साबित करने की सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा और एनसीपी ने मिलकर सरकार तो बना ली है लेकिन नवनियुक्त सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करना है।
वहीं, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि भाजपा के साथ जाने का फैसला अजित पवार का है न कि पार्टी का।